फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur urban Vidhan sabha maximum 4.63 lakh voters in UP Election 2022

UP Election 2022: गोरखपुर शहर में सबसे अधिक 4.63 लाख वोटर, इस विधानसभा में हैं सबसे कम

Sat, 19 Feb 2022 02:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Feb 2022 02:12 PM IST
सार

एप में मतदाता पंजीकरण, चुनाव, शिकायत, परिणाम, मतदाता सूची में नाम देखना, मतदात पर्ची, ई-वोटर कार्ड डाउनलोड, मतदान स्थल का पता लगाने जैसी कई सुविधाएं हैं। एप के माध्यम से मतदाता, प्रत्याशी, उनकी संपत्ति और आपराधिक इतिहास की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur urban Vidhan sabha maximum 4.63 lakh voters in UP Election 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के शहर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 4.63 लाख और चौरीचौरा में सबसे कम 3.54 लाख मतदाता हैं।  चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची अब पूरी तरह से अपडेट हो चुकी है।
विज्ञापन


अनुपूरक सूची में करीब 36 हजार नए वोटर बढ़े हैं। एक नवंबर से पांच दिसंबर 2021 तक चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले के वोटरों की संख्या 35.55 लाख हो गई थी। यह अब बढ़कर करीब 35.91 लाख हो गई है। अब किसी भी वोटर का नाम मतदाता सूची में नहीं बढ़ पाएगा। जिला प्रशासन के मुताबिक अनुपूरक सूची तैयार करते समय सिर्फ छूटे हुए वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। किसी भी वोटर का नाम काटा नहीं गया है।
विज्ञापन

घर बैठे जांच सकते हैं मतदाता सूची में नाम

अनुपूरक सूची तैयार होने के बाद 11 फरवरी की रात जिले की मतदाता सूची को अपडेट कर दिया गया। मतदाता पुनरीक्षण अभियान समाप्त होने के बाद भी जिन लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया था वे और बाकी लोग भी घर बैठे अपने मोबाइल पर यह जांच सकते हैं कि वोटर लिस्ट में उनका नाम है या नहीं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष वोटर हेल्पलाइन एप तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में इंस्टाल किया जा सकता है। इस एप में मतदाता पंजीकरण, चुनाव, शिकायत, परिणाम, मतदाता सूची में नाम देखना, मतदात पर्ची, ई-वोटर कार्ड डाउनलोड, मतदान स्थल का पता लगाने जैसी कई सुविधाएं हैं। एप के माध्यम से मतदाता, प्रत्याशी, उनकी संपत्ति और आपराधिक इतिहास की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
 
विधानसभा  पुरुष महिला अन्य कुल
कैंपियरगंज 2,05,131 1,77,466 36 3,82,633
पिपराइच 2,20,222 1,85,837 49 4,06,108
गोरखपुर शहर  2,47,894 2,15,949  80 4,63,923
गोरखपुर ग्रामीण 2,25,155 1,93,515 25  4,18,695
सहजनवां 2,05,582  1,72,670  17 3,78,269
खजनी 2,05,098 1,73,556  11 3,78,665
चौरीचौरा 1,91,046 1,63,050  42 3,54,138
बांसगांव 2,08,353 1,71,782 16 3,80,151
चिल्लूपार  2,31,826 1,97,228  04 4,29,058
कुल 19,40,307 16,51,053 280  35,91,640


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed