गोरखपुर विश्वविद्यालय: इस महीने के अंतिम सप्ताह में होगा शिक्षक संघ का चुनाव, अधिकारी ने किया एलान
शिक्षक संघ चुनाव को लेकर भले ही कवायद तेज हो गई है, लेकिन अभी तक उम्मीदवार सामने नहीं आए हैं। वर्ष 2017 में अंतिम बार शिक्षक संघ का चुनाव हुआ था, जिसमें प्रो. बिनोद कुमार सिंह ने प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी को मामूली अंतर से हराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव इस महीने के अंतिम सप्ताह में होगा। करीब 250 शिक्षक मतदान करेंगे, इसमें 150 नए शिक्षक भी शामिल हैं। हालांकि अभी चुनाव की रूपरेखा तय नहीं की गई है, लेकिन शिक्षकों में चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।
बुधवार को संघर्ष समिति की बैठक रसायन शास्त्र विभाग मेें हुई। जिसमें शिक्षक संघ चुनाव सहित चार प्रस्ताव लाए गए। संघर्ष समिति के सदस्यों के अनुरोध पर आम सभा द्वारा मनोनीत चुनाव अधिकारी प्रोफेसर संजय बैजल ने जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में शिक्षक संघ चुनाव कराने पर सहमति दी। इसके अलावा आम सभा में लाए गए अन्य प्रस्तावों को राज्यपाल को भेजने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षक संघ के पूर्व पदाधिकारी, आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे।
पिछली बार वर्ष 2017 में हुआ था शिक्षक संघ का चुनाव
शिक्षक संघ चुनाव को लेकर भले ही कवायद तेज हो गई है, लेकिन अभी तक उम्मीदवार सामने नहीं आए हैं। वर्ष 2017 में अंतिम बार शिक्षक संघ का चुनाव हुआ था, जिसमें प्रो. बिनोद कुमार सिंह ने प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी को मामूली अंतर से हराया था। महामंत्री पद के लिए प्रो. उमेेश यादव और डॉ. ध्यानेंद्र दुबे को बराबर मत मिले थे। छह-छह माह दोनों शिक्षकों का कार्यकाल निर्धारित किया गया था।
कुलपति के क्वारंटीन न होने की निंदा
बैठक में विदेश से लौटकर आए कुलपति प्रो. राजेश सिंह के क्वारंटीन न होने की निंदा की गई। सदस्यों ने कहा कि कुलपति शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, इससे कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है।
12 जनवरी को वीआईपी गेट सभी के लिए खुलेगा
संघर्ष समिति की बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन स्थित उत्तरी गेट (वीआईपी गेट) को शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए खुलवाने का निर्णय लिया गया। यह गेट एक साल से बंद कर दिया गया है। समिति के सदस्यों ने तय किया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को वीआईपी गेट को खुलवाया जाएगा।