{"_id":"61fb9720fef0f8093629b891","slug":"gorakhpur-university-students-will-try-to-know-agenda-of-rural-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास पहल: ग्रामीण मतदाताओं का एजेंडा जानने की कोशिश करेंगे डीडीयू के विद्यार्थी, इलेक्शन स्टडी सेल की बैठक में लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास पहल: ग्रामीण मतदाताओं का एजेंडा जानने की कोशिश करेंगे डीडीयू के विद्यार्थी, इलेक्शन स्टडी सेल की बैठक में लिया गया निर्णय
Thu, 03 Feb 2022 02:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:19 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव में गोरखपुर विश्वविद्यालय कराएगा सर्वे, विश्वविद्यालय में इलेक्शन स्टडी सेल की बैठक में लिया गया निर्णय।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का इलेक्शन स्टडी सेल विधानसभा चुनाव में एक सर्वे कराएगा। यह सर्वे, ग्रामीण मतदाताओं के बीच किया जाएगा। सर्वे करने वाले विद्यार्थी, मतदाताओं से उनका एजेंडा जानने की कोशिश करेंगे। साथ ही विकास के मुद्दे पर उनकी राय लेंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई इलेक्शन स्टडी सेल की बैठक में चुनावी सर्वे पर निर्णय लिया गया। कुलपति ने कहा कि पूर्वांचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सर्वे कराएं। इस सर्वे से विद्यार्थियों को फील्ड में जाकर काम करने का अनुभव होगा। यह उनकी पढ़ाई का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
सर्वे के दौरान यह देखा जाए कि ग्रामीण मतदाता, मतदान करते समय किन मुद्दों को ध्यान में रखते हैं। सर्वे में जो निष्कर्ष सामने आता है, उसी के आधार पर अध्ययन का मॉडल तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि इलेक्शन स्टडी सेल के लिए जो विद्यार्थी चयनित किए जाएंगे, वह अपने क्षेत्र में सर्वे करने के साथ ही यह भी देखें कि चुनाव से संबंधित जो नियम-कानून हैं, उनका कितना पालन हो रहा है?
विज्ञापन
बैठक में इलेक्शन स्टडी सेल के चुनाव अध्ययन परामर्शदात्री समिति के सदस्य प्रो. रूसी राम महानंदा, कौटिल्य स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के प्रो. मुकुल सक्सेना, प्रो. संगीता पांडेय, प्रो. अहमद नसीम, प्रो. रजनीकांत पांडेय, प्रो. विनीता पांडेय, इलेक्शन स्टडी सेल के समन्वयक डॉ. अमित उपाध्याय, सह समन्वयक डॉ मीतू सिंह और डॉ राजू गुप्ता मौजूद रहे।