फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Selection of three girl students on package up to seven lakhs annually

गोरखपुर विश्वविद्यालय: तीन छात्राओं का सालाना सात लाख तक पैकेज पर चयन, कैंपस ड्राइव के दौरान हुआ सलेक्शन

Fri, 24 Feb 2023 01:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Feb 2023 01:52 PM IST
सार

विश्वविद्यालय की एमएससी रसायन विज्ञान की छात्रा अंजलि सिंह और एमएससी वनस्पति विज्ञान की छात्रा श्वेता तिवारी का चयन आकाश बायजूज ने सहायक व्याख्याता के पद पर किया है। दोनों छात्राओं को 7,07,568 रुपये वार्षिक वेतन पैकेज मिलेगा।

 

विज्ञापन
Gorakhpur University Selection of three girl students on package up to seven lakhs annually
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नैक से ए प्लस-प्लस ग्रेड मिलने के बाद कैंपस चयन के लिए नामी कंपनियां अब संपर्क करने लगीं हैं। बायजूज व जारो एजुकेशन ने तीन छात्राओं का चयन अच्छे पैकेज पर किया है। दो छात्राओं को करीब सात लाख और एक छात्रा को पौने सात लाख रुपये सालाना का वेतन मिलेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की एमएससी रसायन विज्ञान की छात्रा अंजलि सिंह और एमएससी वनस्पति विज्ञान की छात्रा श्वेता तिवारी का चयन आकाश बायजूज ने सहायक व्याख्याता के पद पर किया है। दोनों छात्राओं को 7,07,568 रुपये वार्षिक वेतन पैकेज मिलेगा।
विज्ञापन


ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने 20 फरवरी को ऑनलाइन मोड में छात्र-छात्राओं के इंटरव्यू लिए थे। इसी प्रकार ग्रेजुएट ट्रेनी के पद के लिए जारो एजूकेशन प्राईवेट, गुड़गांव ने कई चरणों में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारो की वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन लवी शुक्ला ने बताया कि अंतिम चरण के बाद शांभवी श्रीवास्तव का चयन किया है, इनका चयन छ लाख साठ हजार रुपये के वार्षिक पैकेज पर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed