UP News: बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश छह सितंबर से, गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जारी किया कट ऑफ
विधि संकाय के अध्यक्ष प्रो. अहमद नसीम ने बताया कि अनारक्षित वर्ग की प्रवेश प्रक्रिया 6 व 7 सितंबर को होगी। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का प्रवेश आठ सितंबर को लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए-एलएलबी (पांच वर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश छह सितंबर से विधि संकाय में होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश के लिए कट ऑफ के साथ ही काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कट ऑफ देख सकते हैं।
विधि संकाय के अध्यक्ष प्रो. अहमद नसीम ने बताया कि अनारक्षित वर्ग की प्रवेश प्रक्रिया 6 व 7 सितंबर को होगी। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का प्रवेश आठ सितंबर को लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेज की मूल प्रतियां और दो-दो छाया प्रतियां लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रवेश के समय अभ्यर्थी को वित्त अधिकारी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पक्ष में 38 हजार रूपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर आना होगा।
बीकॉम प्रथम सेमेस्टर : 02 सितंबर
(10:00-02:00 बजे तक) - प्रतीक्षा सूची- अनारक्षित- 118 अंक
प्रतीक्षा सूची - अन्य पिछड़ा वर्ग -102 अंक
अनुसूचित जनजाति- 64 अंक
(प्रतीक्षा सूची/ मुख्य सूची - विशेष संवर्ग भूतपूर्व सैनिक पाल्य- उपलब्ध सीटों पर वरीयता क्रम से)
बीकॉम बैकिंग एंड इंश्योरेंस
3 सितंबर- (11-2 बजे) अनारक्षित- 104 अंक
बीकॉम में 36 छात्रों ने नहीं जमा किया शुल्क
बीकॉम प्रथम सेमेस्टर 2022-23 में नवप्रवेशित छात्रों में से 36 ने अभी तक शुल्क जमा नहीं किया है। विवि प्रशासन ने कहा है कि छात्र तत्काल विश्वविद्यालय पोर्टल पर जाकर निर्धारित शुल्क जमा कर दें, अन्यथा उनकी सीट पर मेरिट के आधार पर अन्य छात्रों का प्रवेश ले लिया जाएगा।
बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट में 30 अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश
गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए आयोजित काउंसिलिंग के पहले दिन 30 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। एक अगस्त को आयोजित होने वाली काउंसिलिंग के लिए कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है। कोर्स की समन्वयक डॉ. रूचिका सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को समस्त संवर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।