{"_id":"67d2954ff087e8904a0e713a","slug":"gorakhpur-university-professor-duped-of-rs-4-lakh-case-registered-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 'आपके पॉलिसी की वैल्यू कैंसिल हो गई है...', बोल DDU के प्रोफेसर से ठगे 4 लाख रुपये- जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 'आपके पॉलिसी की वैल्यू कैंसिल हो गई है...', बोल DDU के प्रोफेसर से ठगे 4 लाख रुपये- जानिए कैसे
Thu, 13 Mar 2025 01:50 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:50 PM IST
सार
प्रो. रविकांत उपाध्याय ने कैंट थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि 28 फरवरी को मेरे मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बोला कि एलआईसी दिल्ली ऑफिस से बोल रहा हूं, आपकी पॉलिसी की यूनिट वैल्यू कैंसिल हो गई है। यह कहते हुए अन्य कर्मचारी राकेश कुमार गुप्ता का मोबाइल नंबर दिया।
विज्ञापन
ऑनलाइन धोखाधड़ी
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलआईसी कर्मचारी बनकर डीडीयू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर से जालसाजों ने अपने बैंक खाते में चार लाख रुपये आरटीजीएस करा लिए। जालसाजी का अहसास होने पर प्रोफेसर काॅलोनी में रहने वाले प्रो. रविकांत उपाध्याय ने कैंट थाने में अज्ञात मोबाइल नंबर देकर केस दर्ज कराया है। कैंट पुलिस साइबर विशेषज्ञ की मदद से इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रो. रविकांत उपाध्याय ने कैंट थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि 28 फरवरी को मेरे मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बोला कि एलआईसी दिल्ली ऑफिस से बोल रहा हूं, आपकी पॉलिसी की यूनिट वैल्यू कैंसिल हो गई है। यह कहते हुए अन्य कर्मचारी राकेश कुमार गुप्ता का मोबाइल नंबर दिया।
विज्ञापन
उसपर कॉल करने पर कर्मचारी ने बताया कि यूनिट वैल्यू कैंसिल होने से बचाने के लिये पॉलिसी में भुगतान करना होगा। इसके बाद अलग-अलग तिथियों और बैंक खातों में 04 लाख रुपया आरटीजीएस कर दिया। इसके बाद भी बार-बार और रुपये मांगने के लिए कॉल आने लगी। तब मुझे जालसाजी होने का संदेह हुआ।
विज्ञापन