{"_id":"61c5d953bc6da61f6c681b84","slug":"gorakhpur-university-on-fourth-day-also-prof-kamlesh-gupta-satyagraha-continues-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: चौथे दिन भी प्रो. कमलेश गुप्ता का सत्याग्रह रहा जारी, अब करेंगे जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: चौथे दिन भी प्रो. कमलेश गुप्ता का सत्याग्रह रहा जारी, अब करेंगे जनसंपर्क
Fri, 24 Dec 2021 07:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:59 PM IST
सार
विश्वविद्यालय में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद प्रो. कमलेश ने विश्वविद्यालय खुलने तक सत्याग्रह न करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे प्रो कमलेश गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ प्रो. कमलेश गुप्त का सत्याग्रह शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने भी सत्याग्रह को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षक के सम्मान और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं है। प्रो कमलेश को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
सत्याग्रह के दौरान शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. चित्तरंजन मिश्र ने कहा कि यह तानाशाही रवैया ज्यादा दिनों तक चलने नहीं पाएगा। इससे पहले सत्याग्रह में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर छात्रों को पढ़ाया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर शिक्षक संघ ने आगामी तीन जनवरी को आमसभा की बैठक बुलाई है। यह तिथि पूर्व अध्यक्ष प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी और निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह की सहमति से तय की गई है।
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश घोषित, अब नहीं करेंगे सत्याग्रह
शनिवार से विश्वविद्यालय में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद प्रो. कमलेश ने विश्वविद्यालय खुलने तक सत्याग्रह न करने का फैसला लिया है। उन्होंने तय किया है कि अवकाश के दिनों में सत्याग्रह के समर्थन के लिए लोगों से जनसंपर्क करेंगे।