फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Offline classes closed including colleges due to corona

कोरोना अलर्ट: गोरखपुर विश्वविद्यालय सहित महाविद्यालयों की ऑफलाइन कक्षाएं 30 अप्रैल तक बंद

Tue, 13 Apr 2021 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Apr 2021 03:40 PM IST
सार

  • गोरखपुर में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना
  • 30 अप्रैल तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

विज्ञापन
Gorakhpur University Offline classes closed including colleges due to corona
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना पूरी तरह से पैर पसार चुका है। ऐसे में गोरखपुर विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों की पढ़ाई 30 अप्रैल तक बंद कर दी गई है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी। यह सूचना गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुसचिव ने जारी की है।
विज्ञापन


बता दें गोरखपुर में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है। एक दिन में मरीजों की संख्या के मामले में सोमवार को एक साल का रिकॉर्ड टूट गया। 24 घंटे के अंदर जिले में 522 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सोमवार को पांच मरीजों की मौत भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इनमें चार गोरखपुर और एक देवरिया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 522 मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 24396 पहुंच गई है। इनमें 21540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौतों का आंकड़ा 374 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस की स्थिति दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में एक्टिव केस की संख्या दो हजार पार 2482 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed