फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Nepali students showed interest in studying agriculture

गोरखपुर विश्वविद्यालय: कृषि की पढ़ाई में नेपाली छात्रों ने दिखाई रुचि, 41 विदेशी छात्रों ने किया था आवेदन

Tue, 21 Dec 2021 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Dec 2021 12:07 PM IST
सार

बीएससी कृषि में पांच और एमएससी कृषि में एक छात्र ने लिया है प्रवेश, गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 41 विदेशी छात्रों ने किया था आवेदन।

विज्ञापन
Gorakhpur University Nepali students showed interest in studying agriculture
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि और एमएससी कृषि की पढ़ाई के लिए विदेशी विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है। छह विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। सभी विद्यार्थी नेपाल के हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 41 विदेशी विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से थाईलैंड और नेपाल के 12 छात्रों ने काउंसिलिंग के दौरान अपना प्रमाणपत्र सत्यापित कराया था। पंजीकरण फीस जमा की थी, जबकि छह ने विश्वविद्यालय की पूरी फीस जमाकर प्रवेश सुनिश्चित कराया है।
विज्ञापन


विदेशी छात्रों के प्रवेश के प्रभारी डा. प्रशांत शाही ने बताया कि जिन छह नेपाली विद्यार्थियों ने प्रवेश सुनिश्चित कराया है, उनमें से पांच ने बीएससी एजी में, जबकि एक ने एमएससी एजी में प्रवेश लिया है। डा. प्रशांत ने बताया कि एक नेपाली छात्र ने बायोटेक्नोलॉजी के परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी विद्यार्थियों को मिलेगी विशेष व्यवस्था

डॉ. प्रशांत ने बताया कि सभी विदेशी विद्यार्थियों को विशेष सुविधा दी जाएगी। उनके लिए अलग हॉस्टल बनाया गया है। अगर छात्र चाहेंगे तो उन्हें परिवार सहित हॉस्टल में रहने की सुविधा दी जाएगी। विदेशी विद्यार्थियों को फेलोशिप भी दी जाएगी।



गोरखपुर विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि नए रोजगार परक पाठ्यक्रमों के शुरू होने से विश्वविद्यालय के प्रति देश ही नहीं विदेशी विद्यार्थियों का आकर्षण बढ़ा है। उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed