{"_id":"61c1b81bbb939e3cb517f4c0","slug":"gorakhpur-university-mess-closed-angry-students-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: विश्वविद्यालय की मेस हुई बंद, आक्रोशित छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: विश्वविद्यालय की मेस हुई बंद, आक्रोशित छात्रों ने किया प्रदर्शन
Tue, 21 Dec 2021 04:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Dec 2021 04:53 PM IST
सार
छात्रों ने कहा कि यदि बुधवार की शाम तक उनका मेस शुरू नहीं हुआ तो वे अपना मेस फीस वापस करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
मेस खुलवाने के लिए धरना देते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन लगातार चल रहा है। ऐसे में अचानक मंगलवार को विश्वविद्यालय के नाथ चंद्रावत छात्रावास के छात्रावासी आंदोलित हो उठे, जब उन्हें पता चला कि उनका मेस बंद हो गया है।
विज्ञापन
यह मेस तीन दिन पहले 18 दिसंबर को ही खुला था। अचानक मेस बंद होने की सूचना से आक्रोशित छात्र डीडीयू के प्रशासनिक भवन पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी पाकर चीफ वार्डन प्रो. शिवाकांत सिंह पहुंचे और छात्रों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि 22 दिसंबर की शाम तक उनका मेस शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
एक दिन बाद मेस शुरू करने के आश्वासन पर छात्र वापस लौटे। इस दौरान छात्रों ने कहा कि यदि बुधवार की शाम तक उनका मेस शुरू नहीं हुआ तो वे अपना मेस फीस वापस करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन