Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University: Making an Impact Globally through Research into Indian Knowledge Traditions

गोरखपुर विश्वविद्यालय : शोध से भारतीय ज्ञान परंपरा की वैश्विक दस्तक

Fri, 13 Nov 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University: Making an Impact Globally through Research into Indian Knowledge Traditions
गोरखपुर। भारतीय ज्ञान परंपरा के वैचारिक संसाधनों को वैश्विक अकादमिक मंच पर स्थापित करने की दिशा में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो. आमोद कुमार राय और शोधार्थी ज़ेहरा शमशीर के शोध में भारतीय न्याय दर्शन और पश्चिमी साहित्यिक आलोचना के रीडर रिस्पांस सिद्धांत के बीच वैचारिक संबंधों की पड़ताल की गई है। ‘चार्टिंग न्यू ट्रेजेक्टरीज: कम्पेरेटिव इन्वेस्टिगेशन इंटू न्याय स्कूल एंड रीडर रिस्पांस थ्योरी’ शीर्षक से प्रकाशित इस शोध पत्र में साहित्यिक रचना के अर्थ ग्रहण करने की प्रक्रिया का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है।
विज्ञापन

शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि किसी साहित्यिक पाठ का अर्थ केवल लेखक की मंशा से निर्धारित नहीं होता, बल्कि पाठक की सक्रिय सहभागिता, पूर्वज्ञान और अनुभव भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी संदर्भ में पश्चिमी साहित्यिक आलोचना के रीडर रिस्पांस सिद्धांत और भारतीय न्याय दर्शन के बीच समानताओं की तलाश की गई है। शोध में महर्षि गौतम के न्याय दर्शन के चार प्रमुख प्रमाणों-प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान और शब्द का विश्लेषण किया गया है। इसके माध्यम से यह समझने का प्रयास किया गया है कि पाठक इन प्रमाणों के आधार पर किसी साहित्यिक रचना के अर्थ तक कैसे पहुंचता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, रीडर रिस्पांस सिद्धांत के विभिन्न प्रतिपादनों के आधार पर पाठक की अनुभूति, पूर्वज्ञान और व्याख्यात्मक सक्रियता का अध्ययन किया गया है। इस तरह भारतीय दार्शनिक परंपरा और आधुनिक पश्चिमी साहित्यिक सिद्धांत के बीच अकादमिक संवाद की नई जमीन तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोधकर्ताओं का मानना है कि भारतीय साहित्यिक आलोचना को केवल पश्चिमी सिद्धांतों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी ज्ञान परंपरा के वैचारिक संसाधनों से भी समृद्ध किया जाना चाहिए। भारतीय चिंतन और साहित्यिक आलोचना के समन्वय की इस परंपरा में प्रो. भालचंद्र नेमाडे और प्रो. के. कृष्ण रायन जैसे विद्वानों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शोध इसी दिशा में न्याय दर्शन और समकालीन साहित्यिक सिद्धांतों के बीच नए विमर्श की संभावनाएं खोलता है। इस उपलब्धि पर अंग्रेजी विभाग की प्रो. सुनीता मुर्मू, प्रो. अजय शुक्ला, प्रो. अवनीश राय, प्रो. शिखा सिंह, प्रो. अजय चौबे, प्रो. गौरहरि बेहरा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. संजीव और डॉ. बृजेश कुमार सहित विभाग के शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने प्रसन्नता जताते हुए दोनों शोधकर्ताओं को बधाई दी। प्रो. आमोद कुमार राय ने इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. केपी सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed