फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Internal committee engaged in preparing preliminary report of Ashiq professor

गोरखपुर विश्वविद्यालय: रंगीन मिजाज प्रोफेसर की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने में जुटी आंतरिक कमेटी

Sat, 19 Aug 2023 12:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Aug 2023 12:56 PM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन मिजाज प्रोफेसर का अश्लील वीडियो व ऑडियो समेत अन्य साक्ष्य भेजकर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई थी। शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
Gorakhpur University Internal committee engaged in preparing preliminary report of Ashiq professor
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन मिजाज प्रोफेसर की जांच कर रही आंतरिक कमेटी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। कमेटी को 25 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपनी है। 25 जुलाई को गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने कमेटी को 30 दिन में प्रारंभिक और 90 दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन मिजाज प्रोफेसर का अश्लील वीडियो व ऑडियो समेत अन्य साक्ष्य भेजकर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई थी। शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी बीच 25 जुलाई को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सर्वेश पांडेय के साथ गोरखपुर पहुंचकर विश्वविद्यालय के कमेटी हॉल में आंतरिक कमेटी के साथ बैठक की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बरगदवां-नकहा ओवरब्रिज, निर्माण की सुस्त रफ्तार; अभी साल भर झेलनी पड़ेगी सांसत
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान आयोग ने आंतरिक कमेटी को 30 दिन में प्रारंभिक जांच व 90 दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। 30 दिन की मियाद करीब आने पर कमेटी अब तक जांच में जो सामने आया है, उसकी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। इसको लेकर एक-दो दिन में आंतरिक कमेटी की बैठक बुलाई गई है। आंतरिक कमेटी राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से तैनात अधिवक्ता के विधिक सलाह के अनुसार रिपोर्ट तैयार करेगी।

शिकायतकर्ता ने डाक से भेजा जवाब
आंतरिक कमेटी ने रंगीन मिजाज प्रोफेसर की शिकायत करने वाली को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया, लेकिन वह कमेटी के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुई। काफी प्रयास के बाद उसने अपना जवाब रजिस्टर्ड डाक से आंतरिक कमेटी के पास भेजा है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed