{"_id":"620f57b89ba46212276f6966","slug":"gorakhpur-university-graduation-first-semester-practical-exam-date-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब है परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब है परीक्षा
Fri, 18 Feb 2022 01:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:54 PM IST
सार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एलएलएम द्वितीय वर्ष (अंतिम सेमेस्टर) सत्र 2021-22 के समस्त विद्यार्थी अपने लघु शोध प्रबंध को विधि विभाग के कार्यालय में 25 फरवरी तक जमा कर दें।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक भाग एक, प्रथम सेमेस्टर (मनोविज्ञान विभाग) सत्र 2021-22 की प्रायोगिक परीक्षा 25 और 26 फरवरी को सुबह नौ बजे से मनोविज्ञान विभाग की प्रयोगशाला में होगी। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. अनुभूति दुबे ने दी।
उन्होंने बताया कि महिला संवर्ग के प्रथम बैच की प्रायोगिक परीक्षा 25 फरवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक, द्वितीय बैच की परीक्षा दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी। जबकि, पुरुष संवर्ग की प्रायोगिक परीक्षा 26 फरवरी को दो बैच में होगी। पहले बैच की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तथा दूसरे बैच की परीक्षा दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिला संवर्ग के प्रथम बैच की प्रायोगिक परीक्षा 25 फरवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक, द्वितीय बैच की परीक्षा दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी। जबकि, पुरुष संवर्ग की प्रायोगिक परीक्षा 26 फरवरी को दो बैच में होगी। पहले बैच की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तथा दूसरे बैच की परीक्षा दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी।
विज्ञापन
25 तक जमा कर दें लघु शोध प्रबंध
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एलएलएम द्वितीय वर्ष (अंतिम सेमेस्टर) सत्र 2021-22 के समस्त विद्यार्थी अपने लघु शोध प्रबंध को विधि विभाग के कार्यालय में 25 फरवरी तक जमा कर दें। यह जानकारी विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अहमद नसीम ने दी है।
विज्ञापन