{"_id":"6146c1638ebc3ea0132e79f3","slug":"gorakhpur-university-gives-affiliation-to-32-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: डीडीयू ने 32 कॉलेजों को दी संबद्धता, यहां देखें इन कॉलेजों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: डीडीयू ने 32 कॉलेजों को दी संबद्धता, यहां देखें इन कॉलेजों की सूची
Sun, 19 Sep 2021 10:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:19 AM IST
सार
सत्र 2021-22 में आवेदन करने वाले कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करने पर समिति ने अपनी मुहर लगाई है। इनमें गोरखपुर के 13, देवरिया के 11 और कुशीनगर जिले के आठ कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 32 कॉलेजों को संबद्धता दी है। कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में संबद्धता समिति की बैठक शनिवार को हुई। सत्र 2021-22 में आवेदन करने वाले कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करने पर समिति ने अपनी मुहर लगाई है। इनमें गोरखपुर के 13, देवरिया के 11 और कुशीनगर जिले के आठ कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
इन कॉलेजों को मिली हैं संबद्धता
गोरखपुर जिला - दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय जंगल धूसड़, बाबू जंगी सिंह डिग्री कॉलेज बढ़या चौक पीपीगंज, अखिल भाग्य महाविद्यालय रानापार, गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय, लाखी देवी रामचंद्र शुक्ल महाविद्यालय हरपुर बुदहट घोंठवा, सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज कौड़ीराम, पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान महाविद्यालय आभूराम तुर्कवलिया, इंदिरा गांधी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रामपुर तारामंडल, श्रीमती द्रौपदी देवी त्रिपाठी पीजी कॉलेज रुद्रपुर खजनी, बुद्धा डिग्री कॉलेज गीडा, शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज करमहा सरदारनगर।
विज्ञापन