फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University gave notice to Reliance Jio and BSNL for installing mobile tower on campus without paying rent

गोरखपुर: डीडीयू ने कंपनियों को दिया नोटिस, सात साल का किराया भी मांगा

Mon, 30 Aug 2021 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Aug 2021 12:12 PM IST
सार

बिना किराया दिए ही कंपनियों ने कैंपस में लगा रखे हैं मोबाइल टॉवर। विवि प्रशासन ने टॉवरों को चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार कर लिया है।

विज्ञापन
Gorakhpur University gave notice to Reliance Jio and BSNL for installing mobile tower on campus without paying rent
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परिसर में बिना कोई शुल्क दिए वर्षों से सात मोबाइल टॉवरों को संचालित कर रही मोबाइल कंपनी रिलायंस जियो और बीएसएनएल के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। विवि प्रशासन ने टॉवरों को चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक विवि में पांच रिलायंस जियो और दो बीएसएनएल के टॉवर लगाए गए हैं। बिना कोई किराया दिए विवि की जमीन का इस्तेमाल करने के साथ ही कंपनियां बिजली का भी इस्तेमाल कर रही हैं। इसके एवज में कंपनियों की ओर से किसी प्रकार के शुल्क का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए नोटिसों का भी कंपनियों की ओर से जवाब नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने इस मामले में मुख्य नियंता और संपत्ति अधिकारी को अविलंब उचित कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया है। ऐसे ही मूल्यांकन भवन के पूरे एक तल पर एक एजेंसी द्वारा सात साल से पांच हजार स्क्वायर फीट एरिया का बिना कोई किराया दिए इस्तेमाल किए जाने पर भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही साथ कंपनी को 24 घंटे में मूल्यांकन भवन को खाली करने का निर्देश दिया है। विवि प्रशासन की ओर से एजेंसी द्वारा 10 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से किराया भी वसूला जाएगा। इसे लेकर एजेंसी को सात साल के किराए के रूप में 8.40 लाख रुपये ब्याज सहित जमा कराने का निर्देश दिया है। इस सिलसिले में जियो कंपनी का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

 
बीएसएनल के प्रधान महाप्रबंधक विद्यानंद ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर के परिसर में बीएसएनएल का कोई भी टॉवर नहीं है। बीएसएनएल की लीज लाइन चलती है, जिसका भुगतान विश्वविद्यालय समय से कर देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed