फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University enters final after defeating St. Andrews College

Gorakhpur News: सेंट एंड्रयूज कॉलेज को हराकर गोरखपुर विश्वविद्यालय फाइनल में

Sat, 16 Mar 2024 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University enters final after defeating St. Andrews College
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के 125वें वर्षगांठ पर चल रही अंतर महाविद्यालय 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में डीडीयू ने मेजबान सेंट एंड्रयूज कॉलेज को 1 रन से हराया। विश्वविद्यालय ने लगातार तीसरा मैच जीतकर फाइनल का टिकट कंफर्म किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पांचवें लीग मैच में शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। डीडीयू के राजशेखर ने सर्वाधिक 29 रन, अमित यादव ने 13 एवं स्वास्तिक जायसवाल ने 17 रनों का योगदान दिया। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के धीरज ने 3 तथा रोहन ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेडिका की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

सेडिका के निखिल ने 41 रन, रोहित यादव ने 38 रन एवं राहुल ने 12 रनों का योगदान दिया। डीडीयू के डेनिस ने 3, अंश एवं शेखर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। मैच में डीडीयू की ओर से तीन ओवरों में 21 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाने वाले डेनिश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्वनी मिश्र ने मैच का शुभारंभ किया। डीडीयू के डॉ. राजवीर सिंह, प्रो. जेवियर मारिया राज, डॉ. जिलाजीत चौधरी आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी प्रो. सुशील राय ने बताया कि प्रतियोगिता का छठवां लीग मैच शनिवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज एवं दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के बीच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed