{"_id":"603643288ebc3ee92f19f7f0","slug":"gorakhpur-university-convocation-programme-will-organised-on-april-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 अप्रैल को होगा गोरखपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 अप्रैल को होगा गोरखपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता
Wed, 24 Feb 2021 05:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद भवन में संबोधित करते कुलपति प्रो राजेश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 12 अप्रैल को दीक्षा भवन में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। वह सत्र 2019-20 की स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले मेधावियों को मेडल प्रदान करेंगी। दीक्षांत भाषण के लिए मुख्य अतिथि भी जल्द ही तय कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
यह निर्णय बुधवार को कुलपति प्रो राजेश सिंह की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह के संयोजक और सह संयोजकों की बैठक में हुआ। प्रशासनिक भवन के कमेटी हाल में हुई बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक वर्ष की भांति दीक्षांत सप्ताह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत विशेष व्यख्यान, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक संध्या का आयोजित पांच अप्रैल से शुरू होगा। दीक्षांत समारोह के लोगो के लिए विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उत्कृष्ट डिजाइन बनाने वाले विद्यार्थी को पुरस्कृत करने के साथ साथ दीक्षांत समारोह के लोगो के रूप में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
अब तय होंगी समितियां
दीक्षांत समारोह के आयोजन की घोषणा के बाद अब जल्द ही समितियां तय होंगी।
समितियों में शामिल लोगों को जिम्मेदारियां बांटी जाएंगी।