फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Committee constituted to investigate allegations of molest harassment against teachers

गोरखपुर विश्वविद्यालय: शिक्षकों पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित, दी गई तहरीर

Wed, 24 May 2023 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 May 2023 10:05 AM IST
सार

विश्वविद्यालय में एलएलबी की एक पूर्व छात्रा ने अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट लिखकर विधि विभाग के तीन शिक्षकों पर शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आराेप लगाए हैं। आरोप यह भी है कि विभाग में छात्राओं का शारीरिक शोषण करने वाला एक रैकेट सक्रिय है। दो दिनों तक आरोप का सिलसिला चला है और जिन शिक्षकों पर आरोप लगाए गए हैं उनकी खामोशी से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन
Gorakhpur University Committee constituted to investigate allegations of molest harassment against teachers
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग की पूर्व छात्रा द्वारा सोशल मीडिया में लगाए गए यौन शोषण के मामले को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. नसीम अहमद की ओर से मामले की जांच कराने के लिए कुलसचिव को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यौन उत्पीड़न समिति को जांच सौंप दी है। पूरे मामले पर समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में एलएलबी की एक पूर्व छात्रा ने अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट लिखकर विधि विभाग के तीन शिक्षकों पर शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आराेप लगाए हैं। आरोप यह भी है कि विभाग में छात्राओं का शारीरिक शोषण करने वाला एक रैकेट सक्रिय है। दो दिनों तक आरोप का सिलसिला चला है और जिन शिक्षकों पर आरोप लगाए गए हैं उनकी खामोशी से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। विधि विभाग के डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. नसीम अहमद ने अपराह्न चार बजे विभाग में ही शिक्षकोंं की बैठक बुलाई। जिसमें मामले की जांच और उचित कार्रवाई का प्रस्ताव लाया गया। जिसके बाद प्रो. अहमद ने कुलसचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।


उधर, विश्वविद्यालय के मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी ने बताया कि विवि प्रशासन ने यूजीसी गाइडलाइंस के अंतर्गत गठित विश्वविद्यालय की यौन उत्पीड़न समिति को जांच सौंप दी है। समिति पूरे मामले पर अपनी रिपोर्ट तीन दिन में सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed