फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University : CCTV not connected, then flying team will reach spot

गोरखपुर विश्वविद्यालय: सीसीटीवी कनेक्ट नहीं हुआ तो मौके पर पहुंचेगा उड़ाका दल, कल से शुरू हो जाएंगी वार्षिक परीक्षाएं

Mon, 26 Jul 2021 09:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Jul 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University : CCTV not connected, then flying team will reach spot
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
अगर किसी महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरा सेंट्रल ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल से 10 मिनट तक कनेक्ट नहीं होगा तो उस महाविद्यालय को चेतावनी दी जाएगी और उड़ाका दल की टीम को तत्काल केंद्र पर भेजा जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 27 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरम में हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में शुचितापूर्ण परीक्षाओं को कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं की ऑनलाइन निगरानी पर विशेष फोकस होगा। इसके लिए महाविद्यालयों को निर्देश पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन


अगर किसी महाविद्यालय का सीसीटीवी कनेक्ट नहीं होगा तो केंद्रीय केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, उड़ाका दल के सदस्यों को ऑनलाइन लिंक दिया जाएगा। इसे क्लिक करते ही संबंधित परीक्षा केंद्र का वीडियो-ऑडियो सेंट्रल मॉनिटरिंग सेल से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन सेल और उड़ाका दल द्वारा केंद्र पर नकल के पुख्ता सबूत मिलने पर उस केंद्र को चिह्नित कर निरस्त किया जाएगा। आगे की परीक्षाएं सुचारू रूप से चलती रहें, इसके लिए हर जिले में बफर परीक्षा केंद्रों को चिह्नित किया जा रहा है जिससे तत्काल प्रभाव से बफर केंद्र पर शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षाएं कराई जा सके।

संवेदनशील केंद्रों की सूची की तैयार

वार्षिक परीक्षाओं के सकुशल आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विगत वर्षों के आधार पर 12 से ज्यादा संवेदनशील केंद्रों को भी चिह्नित किया है। उन केंद्रों की विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी की जाएगी। यह लिस्ट ऑनलाइन सेल, उड़ाका दल, परीक्षा नियंत्रक के साथ-साथ कुलपति के पास भी मौजूद रहेगी।

प्रश्नपत्र खोलने व कापियां सील होने तक की जाएगी रिकॉर्डिंग
वार्षिक परीक्षाओं के दौरान प्रश्न पत्र खोलने और उत्तर पुस्तिकाओं के सील होने तक ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। महाविद्यालयों को यह रिकॉर्डिंग अपने पास सुरक्षित रखनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन कभी भी इस रिकॉर्डिंग को अपने पास मंगा सकता है।

व्हाट्सएप ग्रुप का होगा निर्माण
वार्षिक परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा। जिसमें सभी केंद्र अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक, उड़ाका दल के साथ- साथ कुलपति भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed