{"_id":"6411b9ad01509b2c1000ce77","slug":"gorakhpur-university-campus-diary-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस डायरी: साहबजादों का छिन गया कमाई का जरिया, दाल में है कुछ काला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस डायरी: साहबजादों का छिन गया कमाई का जरिया, दाल में है कुछ काला
Wed, 15 Mar 2023 05:57 PM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Mar 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान में बड़े साहब के साहबजादों की कमाई का जरिया अचानक छिन गया है। इस बात से साहबजादों में बड़ी बेचैनी हो गई है। तमाम हथकंडे अपनाकर कमाई का जरिया बनाना चाह रहे हैं, लेकिन जबसे संस्थान के एक बड़े अधिकारी ने जिम्मा संभाला है, तबसे साहबजादों की दाल गल नहीं पा रही है।
विज्ञापन
जुगाड़ से लेकर गणेश परिक्रमा तक लगा रहे हैं, लेकर अधिकारी के आगे सब सिस्टम फेल है। साहबजादे बड़े अधिकारी के पास उनके खासमखास को भी लेकर गए, इसके बाद भी लिफ्ट नहीं मिला। उल्टे अधिकारी ने कमाई के धंधे को दूसरे को शिफ्ट कर दिया है। वह भी पूरे कानूनी तौर तरीकों से। अब साहबजादे अधिकारी से लेकर अपने साहब से खफा हैं।
विज्ञापन
साहब, दाल में कुछ काला जरूर है
शिक्षा के सबसे बड़े मंदिर में आजकल परीक्षाओं के स्थगित होने की चर्चा खूब है। अंदरखाने की खबर है कि जबसे एक एजेंसी ने परीक्षा कराने की जिम्मेदारी संभाली है तभी से गड़बड़ी ज्यादा हो रही है। हालांकि, बड़े मुखिया के डर से कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं है। अभी दो दिन पहले वार्षिक परीक्षा के भी स्थगित होने की खबर जैसे आई, प्रशासनिक भवन में कानाफूसी शुरू हो गई। एक कर्मचारी ने तो यहां तक कह दिया कि पता करिए, फेल को पास कैसे किया जा रहा है। इसी बीच दूसरे ने कहा कि सबूत तो नहीं है लेकिन साहब, इतना तो तय है कि दाल में काला जरूर है। जल्द ही इसका भी भंडाफोड़ हो जाएगा।
विज्ञापन