{"_id":"65c472c63312984a2908eb20","slug":"gorakhpur-university-ban-on-entry-of-outsiders-from-today-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: आज से बाहरी के प्रवेश पर रोक, बाइक भी प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: आज से बाहरी के प्रवेश पर रोक, बाइक भी प्रतिबंधित
Thu, 08 Feb 2024 11:50 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:50 AM IST
सार
डीडीयू में मंगलवार को बीएससी-एजी और बीटेक छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। बुधवार को सुबह भी दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। इसके बाद पहुंचे मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने मारपीट करने वाले दो छात्रों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से शैक्षणिक अवधि में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। छात्र भी बाइक लेकर कैंपस में नहीं जा सकेंगे। इसे लेकर मुख्य नियंता सख्त हो गए हैं। मेन गेट पर पहरा और कड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को बीएससी-एजी और बीटेक छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। बुधवार को सुबह भी दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। इसके बाद पहुंचे मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने मारपीट करने वाले दो छात्रों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोपहर करीब दो बजे फिर ग्राउंड में दो गुटों में मारपीट हो गई।
मारपीट की सूचना पाकर जब तक नियंता पहुंचते, तब तक दोनों गुट वहां से फरार हो चुके थे। मुख्य नियंता ने कहा कि सुबह-शाम टहलने वालों के अलावा किसी बाहरी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। खेल मैदानों का उपयोग सिर्फ विद्यार्थी ही कर सकेंगे। बाहरी युवाओं को प्रैक्टिस की अनुमति नहीं दी जाएगी। बाइक लेकर कोई भी छात्र या बाहरी कैंपस में दिखा तो उसका चालान कराया जाएगा।