फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University: Back paper and mark improvement examinations today

गोरखपुर विश्वविद्यालय : बैक पेपर व अंक सुधार परीक्षाएं आज से

Mon, 21 Dec 2020 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University: Back paper and mark improvement examinations today
गोरखपुर विश्वविद्यालय : बैक पेपर व अंक सुधार परीक्षाएं आज से
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में बैक पेपर और अंक सुधार की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। इसके लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीए, बीकाम, बीएससी, बीएससी (गृहविज्ञान) भाग तीन, तथा बीएससी (कृषि) भाग-चार वर्ष-2020 की मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का बैक पेपर व अंक सुधार परीक्षा 21 से 26 दिसंबर तक होगी।

यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुुमार सिंह ने दी। बताया कि प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर एक से शाम चार बजे तक होगी। गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीक्षा भवन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा कुशीनगर जिले के महाविद्यालयों के विद्यार्थी बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर तथा देवरिया के महाविद्यालयों के विद्यार्थी बीआरडीपीजी कॉलेज, देवरिया में बने केंद्र पर परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। बताया कि विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed