गोरखपुर विश्वविद्यालय: थाईलैंड और नेपाल समेत 31 राज्यों से आए आवेदन, विद्यार्थियों में बढ़ा रुझान
स्नातक के विभिन्न विषयों की 4022 सीट के लिए 45000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक सीट के लिए 12 से अधिक अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रोजगार परक पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थियों में लोकप्रियता बढ़ी है। यही वजह है कि विश्वविद्यालय के स्नातक, परास्नातक समेत स्ववित्तपोषित 142 पाठ्यक्रमों के लिए थाईलैंड, नेपाल समेत 38 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के साथ देश के 31 राज्यों से 57500 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
स्नातक के विभिन्न विषयों की 4022 सीट के लिए 45000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक सीट के लिए 12 से अधिक अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा होगी। जबकि परास्नातक के विभिन्न विषयों की 1905 सीटों पर 11000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यहां एक सीट पर पांच से अधिक अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा।
पहली बार विश्वविद्यालय द्वारा स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत शुरू किए गए बीटेक की चार ब्रांच की 300 सीट के लिए 2572, बीएससी एजी की 150 सीट के लिए 4000 अभ्यर्थियों, बीकॉम बैकिंग एंड इंश्योरेंस के लिए 900 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खराब मौसम के बावजूद 26 अगस्त से शुरू हुई प्रवेश परीक्षा 2021-22 में बीएससी मैथ व बीएससी बॉयो की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 85-87 फीसदी तक रही है, जो कि दूसरे विश्वविद्यालयों की तुलना में अधिक है।
नेपाल और थाईलैंड से आए आवेदन
नेपाल 27, थाईलैंड 2 और एनआरआई 9 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें बीटेक के लिए 2, बीए 1, बीबीए 1, बीकॉम 2, बीएससी एजी 13, बीएसएसी मैथ 2, एमए राजनीतिशास्त्र 1, एमए/एमएससी मैथ 1, एमएससी एजी 13, एमएससी बॉयोटेक 1, एमएड विषय के लिए एक अंतरराष्ट्रीय छात्र ने आवेदन किया है।
31 राज्यों से आए आवेदन
उत्तर प्रदेश 47580, बिहार 2875, पश्चिम बंगाल 54, उत्तराखंड 22, आंध्र प्रदेश 1, अरुणाचल प्रदेश 6, असम 9, चंडीगढ़ 3, छत्तीसगढ़, दमन दीव 1, दिल्ली 76, गुजरात 10, हरियाणा 31, हिमांचल प्रदेश 2, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 42, कर्नाटक 2, केरल 1, मध्य प्रदेश 45, महाराष्ट्र 11, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम 2-2, नागालैंड 1, ओड़िसा 6, पांडुचेरी 1, पंजाब 8, राजस्थान 54, तमिलनाडु 2, तेलंगाना 2, त्रिपुरा 1
एक करोड़ की दी जाएगी श्री गुरू गोरक्षनाथ स्पोर्ट्स फेलोशिप
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नर्सरी को तैयार करने के लिए 100 खिलाड़ियों को श्री गुरु गोरक्षनाथ स्पोर्ट्स फेलोशिप देने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत एक करोड़ के फंड की व्यवस्था की गई है। इसमें खिलाड़ियों के रहने, खाने, निशुल्क शिक्षा के साथ किट प्रदान की जाएगी। 14 खेलों के लिए दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ उत्तर प्रदेश से 170, बिहार से 11 और पश्चिम बंगाल से 2 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें तीरंदाजी 1, एथलेटिक्स 19, बैडमिंटन 13, बॉस्केटबॉल 14, क्रिकेट 26, फुटबॉल 19, हॉकी 6, जुडो 8, कबड्डी 16, खो-खो 14, ताइक्वांडो 20, टेनिस 4, वॉलीबॉल 18 और कुश्ती के लिए पांच खिलाड़ियों ने आवेदन किया है।