{"_id":"6082dd348ebc3ed2011154a5","slug":"gorakhpur-university-annual-examinations-postponed-till-may-15-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित, जानिए कब तय होगी अगली तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित, जानिए कब तय होगी अगली तिथि
Fri, 23 Apr 2021 08:14 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Apr 2021 08:14 PM IST
सार
मई के पहले सप्ताह में विवि परीक्षा की अगली तिथि तय होगी। शासन के निर्देश पर विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शासन के निर्देश पर 15 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब मई के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। हालात ठीक रहे तो 15 मई के बाद परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाएगी।
विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं मई में प्रस्तावित थीं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित तिथि पर परीक्षा न कराने का निर्णय ले लिया था लेकिन परीक्षा कबसे होगी इस पर असंमजस बना हुआ था।
शुक्रवार को आए शासन के निर्देश में 15 मई तक परीक्षाओं को स्थगित करने को कहा गया है। 15 मई के बाद भी परीक्षाएं होंगी या नहीं, उनकी तिथि क्या होगी, इन बिंदुओं पर निर्णय कोविड संक्रमण को देखते हुए शासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छोड़ा है।

लिखित परीक्षा के बाद होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
पत्र मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने तत्काल परीक्षाओं को 15 मई तक स्थगित करने की सूचना जारी कर दी। परीक्षा की अगली तिथि पर निर्णय के लिए मई के पहले सप्ताह का समय निर्धारित किया है। जबकि शासन ने तिथि निर्धारित करने के लिए विश्वविद्यालय को 30 अप्रैल तक का ही वक्त दिया है।
प्रयोगात्मक परीक्षाओं को अब विश्वविद्यालय ने लिखित परीक्षा के बाद कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में अब प्रयोगात्मक परीक्षाएं जुलाई तक आयोजित होने की संभावना है।
गोरखपुर विवि के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अकादमिक कैलेंडर के मुताबिक विश्वविद्यालय की परीक्षाएं नहीं हो पा रही हैं। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए मई के पहले सप्ताह में परीक्षा की अगली तिथि का निर्धारण किया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं अब लिखित परीक्षा के बाद कराने का निर्णय लिया गया है।