{"_id":"65a0fb37ec6bf282a8014bee","slug":"gorakhpur-university-again-mistake-in-examination-wrong-time-on-packet-2024-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: परीक्षा में फिर चूक, तीन प्रश्नपत्रों के पैकेट पर गलत समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: परीक्षा में फिर चूक, तीन प्रश्नपत्रों के पैकेट पर गलत समय
Fri, 12 Jan 2024 02:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:11 PM IST
सार
परीक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों को दिशा निर्देश जारी किया है। कहा है कि इन प्रश्नपत्रों की परीक्षा संशोधित समय सारिणी के अनुसार निर्धारित तिथि पर सुबह 9 से 10:30 बजे तक कराई जाए।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रही विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में लगातार गलतियां मिल रहीं हैं। डीडीयू प्रशासन ने जांच के दौरान तीन विषयों के प्रश्नपत्रों पर परीक्षा का समय गलत दर्ज होना पाया है। समय रहते पता चलने के कारण इसमें सुधार कर लिया गया। इस संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
डीडीयू और संबद्ध कॉलेजों में 11 जनवरी को बीए प्रथम सेमेस्टर के पेपर कोड ‘पीओएल 101’ की परीक्षा, 12 को ‘एचएनडी 101’ की परीक्षा और 13 को ‘एचएनडी 103’ की परीक्षा सुबह 9 से 10:30 बजे तक आयोजित है। लेकिन इन तीनों विषयों के प्रश्न पत्रों के पैकेट पर परीक्षा का समय सुबह 11:30 से एक बजे तक दर्ज है।
विज्ञापन
बताते हैं कि 10 जनवरी को नोडल केंद्रों को परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों के वितरण के दौरान किसी की नजर इस पर पड़ी, उसके बाद परीक्षा विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
इस सत्र में कुल चौथा मामला
विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में चूक का यह चौथा मामला है। बीते 27 दिसंबर को बीए के इतिहास तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में एक ही प्रश्न अंग्रेजी में कुछ और हिन्दी में कुछ और पूछे गए थे। छह जनवरी को बीए पंचम सेमेस्टर राजनीति शास्त्र की परीक्षा में प्रथम की जगह द्वितीय प्रश्न पत्र बंट गया था। 10 जनवरी को होने वाली ‘ईएनजी 102’ की परीक्षा का समय प्रश्न पत्र पर गलत दर्ज हो गया था।
सभी केंद्रों को दिशानिर्देश जारी
परीक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों को दिशा निर्देश जारी किया है। कहा है कि इन प्रश्नपत्रों की परीक्षा संशोधित समय सारिणी के अनुसार निर्धारित तिथि पर सुबह 9 से 10:30 बजे तक कराई जाए।
परीक्षा नियंत्रक कुलदीप सिंह,ने कहा कि प्रश्नपत्रों के कवर पर गलत समय अंकित होने की जानकारी मिलने पर तत्काल उसमें सुधार कर लिया गया है, इससे परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं होगी।