{"_id":"623dcf590cafb440b420c663","slug":"gorakhpur-university-admission-form-filled-from-april-1-till-may-31-online-application-form-accepted","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि: नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन एक अप्रैल से, 31 मई तक भरे जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविवि: नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन एक अप्रैल से, 31 मई तक भरे जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
Fri, 25 Mar 2022 07:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 25 Mar 2022 07:49 PM IST
सार
कुलपति प्रो. राजेश सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश संबंधित निर्णय लिया गया। जुलाई से नए सत्र की पढ़ाई शुरु होगी। कुलपति प्रो राजेश सिंह ने कहा कि सत्र को नियमित करने पर शासन का पूरा फोकस है। इसे लेकर सभी विश्वविद्यालयों को समय से अपनी वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराने और नए सत्र की प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 में प्रवेश की प्रक्रिया एक अप्रैल से प्रारंभ होगी। 31 मई तक स्नातक, परास्नातक के साथ सेल्फ फाइनेंस कोर्स और पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। 15 से 30 जून के बीच प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राजेश सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश संबंधित निर्णय लिया गया। जुलाई से नए सत्र की पढ़ाई शुरु होगी। कुलपति प्रो राजेश सिंह ने कहा कि सत्र को नियमित करने पर शासन का पूरा फोकस है। इसे लेकर सभी विश्वविद्यालयों को समय से अपनी वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराने और नए सत्र की प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने का निर्देश मिला है। सभी विभागाध्यक्ष अपने अपने विभागों में संचालित कोर्स का ब्यौरा प्रवेश समन्वयकों के पास अलग-अलग भेज दें, ताकि इंफार्मेशन ब्रॉशर में कोर्सेज को शामिल किया जा सके। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप, स्पोर्ट्स फेलोशिप और पीएचडी फेलोशिप का समुचित ढ़ंग से प्रचार प्रसार किया जाएगा। ताकि, विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से दी जाने वाली सभी फेलोशिप के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा समन्वयक नियुक्त
प्रवेश परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए स्नातक प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो. विनय सिंह, परास्नातक प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो. उदय सिंह और पीएचडी प्रवेश परीक्षा का समन्वयक प्रो. अजय सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन