फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur university administration approved Seats increased in colleges admission

गोरखपुर: महाविद्यालयों में बढ़ीं सीटें, प्रवेश शुरू, विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी मंजूरी

Sat, 08 Oct 2022 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Oct 2022 10:56 AM IST
सार

महाविद्यालयों में प्रवेश व पंजीकरण के लिए 8 अक्तूबर अंतिम तिथि है। शुल्क भी इसी दिन तक जमा करना होगा। शनिवार तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो विलंब शुल्क लगेगा।

विज्ञापन
Gorakhpur university administration approved Seats increased in colleges admission
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की सीट वृद्धि की मांग को विवि प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। सीटों की वृद्धि के बाद महाविद्यालयों में विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


महाविद्यालयों में सीटें भर जाने के बाद भी छात्र प्रवेश के लिए संपर्क बना रहे थे। जिसे देख महाविद्यालयों ने सीट वृद्धि की मांग की थी। विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की मंजूरी के बाद शहर के प्रमुख कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक में  दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्राचार्य डॉ. शाहिद जमाल ने बताया कि कॉलेज में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 60 सीटों की वृद्धि हुई है। इसके अलावा बीएससी (जीव विज्ञान/गणित) एंव एमएससी (वनस्पति विज्ञान) में प्रवेश जारी है। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह के मुताबिक बीएससी गणित, बीकॉम, एमकॉम और एमए में कई विषयों में प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पटरियों पर दौड़ेंगी ट्रेनें, ऊपर चलेगा फूड प्लाजा, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा गोरखपुर जंक्शन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. शैल पांडेय ने बताया कि कॉलेज में बीएससी गणित और बीकॉम में प्रवेश दिया जा रहा है। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बीकॉम में 60 सीटों की वृद्धि हुई है। एमएससी जूलॉजी, बॉटनी और केमेस्ट्री में पांच-पांच सीटें बढ़ी हैं।

आज प्रवेश नहीं तो लगेगा विलंब शुल्क
महाविद्यालयों में प्रवेश व पंजीकरण के लिए 8 अक्तूबर अंतिम तिथि है। शुल्क भी इसी दिन तक जमा करना होगा। शनिवार तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो विलंब शुल्क लगेगा।

एमकॉम में प्रवेश आज
गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमकॉम प्रथम वर्ष में ओबीसी की प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 8 अक्तूबर को होगा। इसके लिए कटऑफ जारी कर दिया गया है। समन्वयक प्रो. आनंद सेनगुप्ता ने बताया कि 122 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed