{"_id":"64941aa078ea72ca43051a85","slug":"gorakhpur-university-60-seats-in-sports-science-only-six-students-studying-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्पोर्ट्स साइंस में 60 सीटें, पढ़ रहे है महज छह छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्पोर्ट्स साइंस में 60 सीटें, पढ़ रहे है महज छह छात्र
Thu, 22 Jun 2023 03:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:25 PM IST
सार
गोविवि समन्वयक प्रवेश परीक्षा डॉ. विनय सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स साइंस के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों के कम आवेदन चिंताजनक है। इसको लेकर छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। पिछले सत्र में महज छह छात्रों ने ही आवेदन लिया था। इस सत्र में भी अभी तक अपेक्षाकृत कम आवेदन आया है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में रूप में संचालित स्पोर्ट्स साइंस (खेल विज्ञान) के पाठ्यक्रम को लेकर छात्रों में उत्साह नहीं दिख रहा है। सत्र 2022-23 के लिए 60 सीट के सापेक्ष महज छह छात्रों प्रवेश लिया। सत्र 2023-24 में भी इस पाठ्यक्रम को लेकर छात्रों में रूचि नहीं दिख रही है। प्रवेश के लिए अबतक सिर्फ 20 छात्रों ने ही आवेदन किया है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित करीब 115 कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। प्रोफेशनल कोर्स के तौर पर विवि ने सत्र 2022-23 से स्पोर्ट्स साइंस (खेल विज्ञान) का पाठ्यक्रम शुरू किया। जिसके लिए 60 सीट निर्धारित की गई। पहले ही साल 90 फीसदी सीट खाली रह गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बारिश नहीं आएगी आफत!: 11 KM में 50 से ज्यादा गड्ढे, राप्ती-रोहिन उफनाईं तो ढूंढते रह जाएंगे बंधा
विज्ञापन
वहीं अन्य प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए मारामारी की स्थिति है। बीए एलएलबी में एक सीट के लिए 15 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीबीए में प्रवेश के लिए 22, बीसीए में 46, बीटेक में 10, बीकॉम बैंकिंग इंश्योरेंस में 5, एमबीए में 10, होटल मैनेजमेंट में 3, बीएससी एजी में 10 और बीजे-एमजेएमसी के लिए दो आवेदन आया है।
प्रति सेमेस्टर 14 हजार रुपये है फीस
स्पोर्ट्स साइंस के पाठ्यक्रम के तहत तीन साल में छह सेमेस्टर की पढ़ाई होती है। गोविवि में सेल फाइनेंस के अंतर्गत संचालित इस पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों से प्रति सेमेस्टर 14 हजार रुपये फीस निर्धारित है।