{"_id":"61361a578ebc3ea6a953031c","slug":"gorakhpur-university-427-left-ba-llb-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: 427 ने छोड़ी बीए एलएलबी की प्रवेश परीक्षा, 1568 हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: 427 ने छोड़ी बीए एलएलबी की प्रवेश परीक्षा, 1568 हुए शामिल
Mon, 06 Sep 2021 07:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:10 PM IST
सार
मंगलवार सुबह की पाली में बीबीए, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
DDU gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में बीए एलएलबी में दाखिले के लिए सोमवार को प्रवेश परीक्षा संपन्न हो गई। सुबह की पाली में आयोजित प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 1995 अभ्यर्थियों में से 1568 ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। 427 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर की पाली में एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री की प्रवेश परीक्षा के लिए 561 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 511 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 50 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह की पाली में बीबीए, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की प्रवेश परीक्षा होगी। जबकि दोपहर की पाली में एमए प्राचीन इतिहास, पीजी डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी और एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी की प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
प्रो. एके तिवारी गोविवि कार्यपरिषद सदस्य नामित
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. एके तिवारी को कार्य परिषद का सदस्य नामित किया गया है। प्रो. तिवारी का कार्यकाल अधिसूचना की तिथि से एक वर्ष अथवा अन्य आदेश होने तक रहेगा।
विज्ञापन