{"_id":"5f7cc1028ebc3e9c0416d34a","slug":"gorakhpur-univercity-two-professor-gorakhpur-city-news-gkp3683553190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में साहित्यिक पाठ्यक्रम को सुधारेंगे गोविवि के दो प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में साहित्यिक पाठ्यक्रम को सुधारेंगे गोविवि के दो प्रोफेसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में साहित्यिक पाठ्यक्रम को सुधारेंगे गोविवि के दो प्रोफेसर
गोरखपुर। गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय में साहित्यिक पाठ्यक्रम को अपडेट व नए तथ्यों को सम्मिलित करने में गोरखपुर विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर अहम भूमिका निभाएंगे।
हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष व साहित्यकार प्रो. चितरंजन मिश्रा और अंग्रेजी विभाग के प्रो. गौरहरि बेहरा को गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चर स्टडीज के बोर्ड ऑफ स्टडीज का सदस्य नामित किया गया है। विश्वविद्यालय की विद्या परिषद को पांच विषय विशेषज्ञों को नामित करने का अधिकार है। इसी के अंतर्गत, विद्या परिषद ने तीन वर्ष के लिए सदस्य नामित किया गया है। दोनों प्रोफेसर साहित्य, कला एवं संस्कृति को लेकर बनने वाले पाठ्यक्रम में नीति निर्धारक की भूमिका निभाएंगे। इनकी तैनाती 29 सितंबर से मानी जाएगी।