फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Union Education Minister will award 700 winners today

गोरखपुर: एमपी शिक्षा परिषद का समापन समारोह शुरू, मंच पर पहुंचे सीएम योगी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Fri, 10 Dec 2021 09:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 09:51 AM IST
सार

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का समारोहपूर्वक समापन आज हो रहा है। समारोह के दौरान केंद्रीय शिक्षामंत्री 700 विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur: Union Education Minister will award 700 winners today
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और परिषद के संरक्षक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। मुख्य अतिथि थोड़ी देर में सप्ताह भर तक चलने वाली विविध प्रतियोगिताओं के 700 विजेताओं को अपने हाथों से पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री गुरुवार की शाम को ही गोरखपुर पहुंच गए थे।

विज्ञापन


महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में समापन कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ। इस दौरान परिषद की सर्वश्रेष्ठ संस्था, शिक्षक, कर्मचारी, इंटरमीडिएट, स्नातक व परास्नातक के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित किए गए। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। 
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
योगासन, पीटी, चित्रकला, प्रश्न मंच, आशु भाषण, अंताक्षरी, सामान्य ज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी सुलेख, हिंदी निबंध, कंप्यूटर प्रश्नमंत्र, शिक्षाप्रद संत वचन, श्रीमद्भावत, भाषण, संगीत गायन, रामचरित मानस, गोरखवाणी, उदीयमान कवि गोष्ठी, खेलकूद प्रतियोगिता।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इन्हें मिलेंगे स्वर्ण पदक

  • महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ स्वर्ण पदक : महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज (श्रेष्ठतम संस्था)

  • योगिराज बाबा ब्रह्मनाथ स्वर्ण पदक : सोम बहादुर, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज (श्रेष्ठतम कर्मचारी)

  • योगिराज बाबा गंभीरनाथ स्वर्ण पदक : डॉ. कमलेश मौर्य, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज (श्रेष्ठतम शिक्षक)

  • ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक : सुजीत कुमार (स्नातकोत्तर के श्रेष्ठतम विद्यार्थी)

  • ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक : शशांक पांडेय, गुरु श्रीगोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ (स्नातक के श्रेष्ठतम विद्यार्थी)

  • महाराणा मेवाड़ स्वर्ण पदक : अर्पणा पारिक (इंटरमीडिएट की श्रेष्ठतम विद्यार्थी)


अंग्रेजी भाषण स्पर्धा में दिखाया दम
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के अंतर्गत अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने दम दिखाया। महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेतियाहाता में कनिष्ठ, माध्यमिक और वरिष्ठ वर्ग में आयोजित स्पर्धा में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभागिता सुनिश्चित की। प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विजेताओं को कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। 

 

योगी से मिले प्रधान

गोरखपुर पहुंचने के बाद शाम को प्रधान सीएम योगी से मिले। शिक्षा मंत्री प्रधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आमंत्रण पर रात्रि भोज के लिए  गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे के हालत पर बातचीत की। मंदिर में भोजन ग्रहण करने के बाद पीठाधीश्वर कक्ष में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed