गोरखपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो की मौत, माड़ापार स्थित फॉरेन नाले के समीप की घटना
जगदीशपुर निवासी अंकित पासवान (16) अपने रिश्तेदार धीरज पासवान (22) के साथ चौरी चौरा के ढोलहा इब्राहिमपुर से अपने रिश्तेदार के घर से लौट कर आ रहा था। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खोराबार थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर गुरुवार की देर रात मांड़ापार फरेन नाले के समीप बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जगदीशपुर निवासी ओमप्रकाश पासवान का पुत्र अंकित पासवान (16) अपने रिश्तेदार धीरज पासवान (22) निवासी तेवई थाना रुद्रपुर जिला देवरिया के साथ चौरी चौरा के ढोलहा इब्राहिमपुर से अपने रिश्तेदार के घर से लौट कर आ रहा था।
गुरुवार देर रात लगभग साढ़े बारह बजे उनकी बाइक ज्यो ही माड़ापार स्थित फारेन नाले के समीप पहुंची कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुची जगदीशपुर चौकी पुलिस ने रात डेढ़ बजे दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।