{"_id":"61c6a61467b50c623f2739f4","slug":"gorakhpur-traders-supported-up-government-night-curfew-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Night Curfew: व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया समर्थन, बोले- सरकार चाहे तो बढ़ा दे रात्रि कर्फ्यू की समय सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Night Curfew: व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया समर्थन, बोले- सरकार चाहे तो बढ़ा दे रात्रि कर्फ्यू की समय सीमा
Sat, 25 Dec 2021 10:39 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:39 AM IST
सार
व्यापारियों ने कहा कि कोरोना से बचाव से लिए सरकार जो फैसले लेगी वो जनता के हित में होंगे। ऐसे में सभी को सरकार के निर्णय का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
राजेश नेभानी, राजीव रस्तोगी, अनूप किशोर अग्रवाल, सत्य प्रकाश मुन्ना।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। व्यापारियों ने सरकार के फैसले का समर्थन किया। कहा कि जरूरत पड़े को सरकार इस कर्फ्यू की समय सीमा को और बढ़ा दे। कोरोना से बचाव से लिए सरकार जो फैसले लेगी वो जनता के हित में होंगे। पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर से मरीजों की मौत हुई है। इस बार सतर्कता के तौर पर सरकार ने फैसले लेना शुरू कर दिया। ऐसे में सभी को सरकार के निर्णय का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार का निर्णय उचित
चेंबर ऑफ टेक्सटाइल्स के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि सरकार ने रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। जनहित को देखते हुए सरकार का फैसला सही है। चाहें तो सरकार नाइट कर्फ्यू का समय और बढ़ाकर रात में 10 बजे से सुबह 7 बजे तक कर दे। शुरूआत में जितना नियंत्रण किया जा सके, बेहतर ही रहेगा।
विज्ञापन
कोविड गाइड लाइन का पालन करें सभी
चेंबर ऑफ इलेक्ट्रिकल्स के अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने कहा कि सरकार ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के आने से पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी। रात्रि कर्फ्यू से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। साल की विदाई और नए साल के जश्न पर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। इस पर नियंत्रण लगेगा। सभी को कोविड गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन