फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Traders supported UP government night curfew decision

Night Curfew: व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया समर्थन, बोले- सरकार चाहे तो बढ़ा दे रात्रि कर्फ्यू की समय सीमा

Sat, 25 Dec 2021 10:39 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Dec 2021 10:39 AM IST
सार

व्यापारियों ने कहा कि कोरोना से बचाव से लिए सरकार जो फैसले लेगी वो जनता के हित में होंगे। ऐसे में सभी को सरकार के निर्णय का पालन करना चाहिए। 

विज्ञापन
Gorakhpur Traders supported UP government night curfew decision
राजेश नेभानी, राजीव रस्तोगी, अनूप किशोर अग्रवाल, सत्य प्रकाश मुन्ना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। व्यापारियों ने सरकार के फैसले का समर्थन किया। कहा कि जरूरत पड़े को सरकार इस कर्फ्यू की समय सीमा को और बढ़ा दे। कोरोना से बचाव से लिए सरकार जो फैसले लेगी वो जनता के हित में होंगे। पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर से मरीजों की मौत हुई है। इस बार सतर्कता के तौर पर सरकार ने फैसले लेना शुरू कर दिया। ऐसे में सभी को सरकार के निर्णय का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए।  
विज्ञापन

सरकार का निर्णय उचित

चेंबर ऑफ टेक्सटाइल्स के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि सरकार ने रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। जनहित को देखते हुए सरकार का फैसला सही है। चाहें तो सरकार नाइट कर्फ्यू का समय और बढ़ाकर रात में 10 बजे से सुबह 7 बजे तक कर दे। शुरूआत में जितना नियंत्रण किया जा सके, बेहतर ही रहेगा।
विज्ञापन

कोविड गाइड लाइन का पालन करें सभी

चेंबर ऑफ इलेक्ट्रिकल्स के अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने कहा कि सरकार ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के आने से पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी। रात्रि कर्फ्यू से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। साल की विदाई और नए साल के जश्न पर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। इस पर नियंत्रण लगेगा। सभी को कोविड गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मास्क का अनिवार्यता से पालन हो

चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के अनूप किशोर अग्रवाल ने कहा कि समय से बचाव करना ही कोविड से सुरक्षा में कारगर है। सरकार ने समय से रात्रि कर्फ्यू घोषित किया है साथ में ही दो सौ लोगों के एक साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमित दी है। सरकार, पुलिस प्रशासन से मास्क की अनिवार्यता सख्ती से पालन करवाए। बचाव में यह भी काफी जरूरी है।

नुकसान तो होगा लेकिन फिर भी समर्थन है

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मुन्ना ने कहा कि रात्रिकालीन कर्फ्यू लगने से व्यापार पर भी इसका असर पड़ेगा। यह बात सही है। लेकिन जान है तो जहान है। सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। कोरोना से पहले रात्रि कर्फ्यू से कुछ हद तक आवाजाही नियंत्रित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed