{"_id":"602215d05572f0248f43270e","slug":"gorakhpur-to-prayagraj-flight-closed-of-indigo","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो की प्रयागराज के लिए फ्लाइट बंद, जानिए क्या है इसकी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिगो की प्रयागराज के लिए फ्लाइट बंद, जानिए क्या है इसकी वजह
Tue, 09 Feb 2021 10:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की वजह से पहले से स्थगित प्रयागराज की फ्लाइट को अब इंडिगो ने बंद कर दिया है। खराब मौसम का हवाला देते हुए विमान कंपनी ने एक सप्ताह पहले उड़ान स्थगित कर दी थी। अब यात्री कम मिलने की वजह बताकर फ्लाइट बंद करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
माघ मेला से ठीक पहले प्रयागराज की उड़ान बंद होने से श्रद्धालु निराश हैं। विमान से प्रयागराज का सफर 70 मिनट में पूरा हो जाता है। सड़क मार्ग से 10 से 12 घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि एक साल पहले गोरखपुर से प्रयागराज के लिए फ्लाइट शुरू हुई थी। माघ मेला 2020 की शुरुआत के साथ इंडिगो एयरलाइंस ने गोरखपुर से प्रयागराज के लिए फ्लाइट शुरू की थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए टिकट का रेट 999 रुपये से लेकर 1700 तक किया गया था।
विज्ञापन
शुरुआत में तो रोजाना 70 सीटर विमान में 40 से 50 यात्री सफर करते थे मगर कोरोना संक्रमण काल में पहले उड़ान बंद हुई फिर शुरू हुई तो यात्रियों की संख्या घटकर 20-25 ही रह गई।