{"_id":"5ec005db9965162e233a2120","slug":"gorakhpur-three-hotspot-sealed-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: गोरखपुर के इन तीन मोहल्लों को किया गया सील, जानिए अब क्या है नया नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: गोरखपुर के इन तीन मोहल्लों को किया गया सील, जानिए अब क्या है नया नियम
Sun, 17 May 2020 07:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 May 2020 07:47 AM IST
सार
- झरना टोला, रजही कैंप भी सील, सभी पास निरस्त
- कोरोना संक्रमित मिलने से घोषित हुआ हॉटस्पॉट, कमिश्नर डीआईजी ने किया निरीक्षण
- दोनों मोहल्लों के तीन किमी के दायरे में छूट वाली कोई दुकान नहीं खुलेगी
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मोहल्ला झरना टोला का निरीक्षण करते कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीआईडी राजेश डी मोडक व अन्य पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर शहर के रसूलपुर के बाद शनिवार की सुबह झरना टोला और रजही कैंप के तीन किलोमीटर का दायरा भी सील कर दिया गया। इन दोनों मोहल्लों से भी एक-एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात इन दोनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन को इसकी जानकारी हो सकी। दोनों ही मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के साथ ही आस-पास के सभी घरों के लोगों की थर्मल स्कैनिंग कराने के साथ ही उनके स्वास्थ्य को लेकर पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
उधर कमिश्नर जयंत नार्लिकर और डीआईजी राजेश डी मोदक ने भी शनिवार को दोनों इलाकों का निरीक्षण कर बचाव कार्य का जायजा लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने रसूलपुर के साथ ही इन दोनों इलाकों के लोगों के जारी हुए पास निरस्त कर दिए हैं। साथ ही छूट के बाद वहां खुल रहीं सभी दुकानें भी बंद करा दी गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ऑनलाइन होगी सामानों की डिलीवरी
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का कहना है कि सिर्फ पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं से जुड़े लोग ही सील किए गए क्षेत्र में दाखिल हो सकेंगे। क्षेत्र के लोगों को होम डिलीवरी के जरिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
बता दें कि अभी तक गोरखपुर जिले में 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है।
बता दें कि अभी तक गोरखपुर जिले में 14 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है।
ये है सामान पहुंचाने वालों का नाम व नंबर