फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Three arrested including the culprit who robbed mobile phone from factory worker

Gorakhpur News: फैक्टरी कर्मी से मोबाइल लूटने वाले शातिर समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: Three arrested including the culprit who robbed mobile phone from factory worker
पकड़े गए आरोपियों में लूट का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल
विज्ञापन

गोरखपुर। गीडा पुलिस ने कालेसर निवासी फैक्टरी कर्मी से मोबाइल लूटने वाले तीन शातिरों को सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में लूट का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 13 मोेबाइल भी बरामद किया है।
सिद्धार्थनगर के श्रीत्रापार निवासी रविंद्र साहनी कालेसर में किराए के मकान में रहकर एक बिस्कुट की फैक्टरी में काम करते हैं। बीते 1 जुलाई को वह घर से फैक्टरी जा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया था। वारदात के वक्त वह अपने परिचित से मोबाइल पर बात कर रहे थे। मामले में उन्होंने गीडा थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसपी उत्तरी जीतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लुटेरों की तलाश में जुटी टीम ने लूट के मोबाइल की आईएमईआई सर्विलांस पर लगाया तो वह सेक्टर 13 स्थित एक मोबाइल शाॅप पर एक्टिव मिला। इसके बाद टीम ने देईपार निवासी दुकान मालिक अमित कन्नौजिया को दबोच लिया। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने लूट का मोबाइल बांसगांव के हरिहरपुर टोला माघीपार निवासी सौरभ व पिपरौली निवासी विकास से खरीदने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उन दोनों को भी दबोच लिया। पुलिस ने अमित के पास से लूट के 12 अन्य मोबाइल भी बरामद किया है। बरामद मोबाइल की आईएमईआई रन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed