फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, The soil has sunk in.if you don't cross carefully you will get injured.

Gorakhpur News: इस रास्ते से गुजरना है तो रखें ध्यान, धंस गई है मिट्टी- संभल कर नहीं गुजरे तो हो जाएंगे चोटिल

Sat, 29 Jun 2024 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2024 10:42 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, The soil has sunk in.if you don't cross carefully you will get injured.
नौसढ़-पैडलेगंज - फोटो : अमर उजाला
बारिश होते ही पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन पर नाला निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढों के किनारे की मिट्टी धंसने लगी है। कुछ जगहों पर मिट्टी में कटान हुआ है और कई जगहों पर खड़ंजा धंस गया है। हाइवे से मोहल्लों में जाने के लिए जहां रास्ते हैं वहां मिट्टी धंसने से दिक्कतें बढ़ गई है।
विज्ञापन


इन रास्तों से गुजरने में हादसे की गुंजाइश बनी हुई है। हादसे वाले जगहों पर संकेतांक भी नहीं लगा है। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर गड्ढों को भरा नहीं गया तो बारिश के दौरान मिट्टी और धंसेगी और आवाजाही मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर 2:40 बजे थे। गोपलापुर ढ़ाले पर बायीं तरफ तीन दुकानों में दो बंद थी और एक बाइक मैकेनिक की दुकान खुली हुई थी। नाला निर्माण के लिए दुकानों से बिलकुल सटे गड्ढा खोदा गया है और गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
 

In Gorakhpur, The soil has sunk in.if you don't cross carefully you will get injured.
नौसड़ से पैडलेगंज तक बन रहा सिक्स लेन का हाल - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सड़क की तरफ मिट्टी में कटान था। बाइक की मरम्मत कर रहे मैकेनिक ने बताया कि बारिश के बाद कुछ घंटों के लिए नाला आधे से अधिक भर गया था। दो दिन पूर्व दो पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी करवाई गई। कटान के कारण गड्ढे की चौड़ाई और बढ़ गई है।

कुछ दूर बढ़ने पर नाला निर्माण कार्य के लिए पांडेय पेट्रोल पंप के पास ही खुदाई की गई है। अब बारिश के बाद गड्ढा का क्षेत्रफल बढ़ता जा रहा है। इंटरलॉकिंग के ईंट भी गड्ढे में गिर जा रहे हैं। नाला का निर्माण भी रुका हुआ है।

यहां कोई संकेतांक भी नहीं लगाया गया है। पेट्रोल पंप पर आने-जाने चार पहिया वाहनों के लिए दिक्कत बढ़ गई है। पंप मैनेजर का कहना है कि कहा गया था कि दो दिन में नाला के लिए ढ़लाई कर दी जाएगी पर काम ही बंद है।

 

In Gorakhpur, The soil has sunk in.if you don't cross carefully you will get injured.
नौसढ़-पैडलेगंज सिक्स लेन निर्माण का हाल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय के सामने सिक्सलेन के दोनों छोर के नालों को जोड़ने के लिए पाइप डाली जा रही है। पास में ही दोनों ओर की सड़कों के बीच में निर्माण सामग्री रखी गई है। इनकी वजह से सड़क तो पतली हो ही गई है साथ ही सड़क दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है।

पास में ही बायीं ओर बिजली के नए और पुराने दोनों ही खंभे लगे हैं। पुराने खंभे हटा दिए जाएं तो सड़क और चौड़ी हो जाएगी। बेतियाहाता दक्षिणी, मिर्जापुर में निर्माणाधीन नाले से सटे अर्जुन सिंह के मकान के गेट के पास जमीन धंस गई है।

ट्रांसपोर्ट नगर पेट्रोल पंप के पास नाला निर्माण के लिए सरिया बांधी गई है। बारिश के पानी से मिट्टी कटाव यहां पर सबसे अधिक दिख रहा है। कटान सड़क के करीब पहुंच गई है। निर्माणाधीन नाले और मिट्टी कटान से बने गड्ढे में बांस की सीढ़ी रखी हुई है। मानसून की बारिश तक यदि इसे नहीं भरा गया तो गड्ढा और बढ़ा होगा और हादसे की आशंका भी बढ़ जाएगी।

पांडेय पेट्रोल पंप के जेपी चौबे ने बताया कि इंटरलॉकिंग की ईंटे गड्ढे में गिरती जा रही हैं। परिसर में गाड़ियों का प्रवेश मुश्किल होता जा रहा है। गड्ढा भरा नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादस हो सकता है।

गोपालपुर ढ़ाबा के पन्नेलाल ने बताया कि मुझे बताया गया था कि एक सप्ताह में काम हो पूरा जाएगा। 20 दिन से अधिक हो चुके हैं। नाले किनारे की मिट्टी बारिश में कट जा रही है।

रूस्तमपुर के सुधीर सिंह ने बतााय कि नाला निर्माण के लिए खोदाई की गई थी। बारिश के कारण मिट्टी कट रही है। जल्दी निर्माण कार्य खत्म होगा तभी गड्ढा भरने की संभावना है।

दक्षिणी बेतियाहाता के विनीत गुप्ता ने बताया कि नाला निर्माण के लिए खोदाई के बाद एक महीने पहले हमारे दुकान के सामने मिट्टी गिरी थी। अब बारिश के कारण मिट्टी कट रही है जिससे गड्ढा बड़ा हो रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed