फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Sports College Application form available for admission in class VI

स्पोर्ट्स कॉलेज: कक्षा छठवीं में प्रवेश को आवेदन फार्म उपलब्ध, जानिए कितनी होनी चाहिए आयु

Sat, 08 Jan 2022 02:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Jan 2022 02:38 PM IST
सार

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि गोरखपुर में वॉलीबाल एवं बैडमिंटन (बालक/बालिका), क्रिकेट, फुटबॉल (केवल बालक), जूडो (केवल बालिका) खेल की 19 जनवरी को लिखित परीक्षा और 20 जनवरी को ट्रायल रीजनल स्टेडियम में होंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur Sports College Application form available for admission in class VI
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबे के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों की कक्षा छह में (सत्र 2022-23) में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म अब वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम से हासिल किया जा सकता है। आवेदन फार्म खेल निदेशालय की ओर से उपलब्ध करा दिया गया है। आवेदन फार्म का शुल्क 200 रुपये है।

विज्ञापन


खेल निदेशालय की ओर से प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम जारी करने के साथ, ट्रायल की तिथियों को पिछले माह जारी कर दिया था। आवेदन फार्म पांच जनवरी से बांटे जाने की योजना थी, मगर तय समय तक नहीं पहुंचे। अब जाकर आवेदन फार्म खेल निदेशालय की ओर से प्राप्त हुए हैं। गोरखपुर मंडल के इच्छुक अभ्यर्थी क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के साथ जिला खेल कार्यालय से आवेदन फार्म हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


कोरोना महामारी की वजह से दो साल से स्पोर्ट्स कॉलेजों में कोई प्रवेश नहीं हुआ है। खेल विभाग की ओर से प्रदेश में गुरु गोबिंद सिह स्पोर्ट्स कॉलेज, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन किया जाता है। कोरोना के चलते सत्र 2019-20 और 2020-21 में तीनों स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश सत्र शून्य घोषित कर दिए गए थे। दो साल बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से अभ्यार्थियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

9-12 साल होनी चाहिए आयु

स्पोर्ट्स कॉलेज में आवेदन के लिए अभ्यर्थी 2021-22 में कक्षा पांच में अध्ययनरत/उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल 2022 को 9 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी सत्र 2020-21 में कक्षा-5 उत्तीर्ण कर चुका है और सत्र 2021-22 में कहीं शिक्षा प्राप्त नहीं कर रहा है तो उसके अभिभावक 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देकर आवेदन करा सकते हैं।

गोरखपुर में 19 से लिखित और ट्रायल

चयन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि गोरखपुर में वॉलीबाल एवं बैडमिंटन (बालक/बालिका), क्रिकेट, फुटबॉल (केवल बालक), जूडो (केवल बालिका) खेल की 19 जनवरी को लिखित परीक्षा और 20 जनवरी को ट्रायल रीजनल स्टेडियम में होंगे। एथलेटिक्स कबड्डी, तैराकी (केवल बालक), हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती (बालक/बालिका) की लिखित परीक्षा 21 फरवरी और 22 फरवरी को ट्रायल वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed