फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Siliguri Expressway will be connected to Link Expressway

Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे

Fri, 23 Aug 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Siliguri Expressway will be connected to Link Expressway
- लिंक एक्सप्रेस वे पर जैतपुर के पास से जुड़ेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन

- पहले गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर जगदीशपुर कोनी के पास से होनी थी शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर शहर से सटे एक नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। यह लिंक एक्सप्रेस वे से जुड़कर सिलीगुड़ी तक जाएगा। पहले यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर जगदीशपुर-कोनी से शुरू होना था। सप्ताह भर पहले दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी सहमति मिल गई है। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) गोरखपुर ने नए एक्सप्रेस-वे के नए रूट पर सर्वे का काम शुरू कर दिया है।

भारत माला परियोजना के अंतर्गत गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक एक्सप्रेस वे का निर्माण होना है। इसके लिए पर करीब 32,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़क फोरलेन बनाई जाएगी, लेकिन सिक्सलेन के हिसाब से 75 मीटर चौड़ाई में भूमि अधिग्रहित की जाएगी, ताकि भविष्य में इसे चौड़ा करना पड़े तो दिक्कत न हो। सड़क की कुल लंबाई 519.58 किमी होगी। इस एक्सप्रेस वे का उत्तर प्रदेश में 110 किमी हिस्सा पड़ेगा। लिंक एक्सप्रेस वे से जोड़ते हुए गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे की नई लाइन तैयार करने के लिए एनएसएआई ने तैयारी शुरू कर दी है। यह एक्सप्रेस वे गोरखपुर मंडल के तीन जनपदों गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर से होकर जाएगा। पहले तैयार डीपीआर के अनुसार तीनों जनपदों के 115 गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जानी थी। अब लंबाई बढ़ने से गोरखपुर में गांवों में की संख्या बढ़ जाएगी। 0
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे से एक्सप्रेस वे जुड़ेगा यह मार्ग

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे को सिर्फ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। जिससे कि लोग दिल्ली से सड़क मार्ग से एक्सप्रेस-वे होते हुए सीधे सिलीगुड़ी पहुंच जाएंगे। दिल्ली से लखनऊ को जोड़ने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जुड़ा हुआ है। इस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आजमगढ़ जिले के सालारपुर में लिंक एक्सप्रेस-वे जुड़ रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को जोड़ने वाला 91 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे जैतपुर तक बन रहा है। जैतपुर में ही इस लिंक एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से नौ घंटे में पहुंच जाएंगे सिलीगुड़ी
गोरखपुर और सिलीगुड़ी को जोड़ने वाली कोई सीधी सड़क न होने के कारण लोगों को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचने में लगभग 15 घंटे लगते हैं, जबकि गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के निर्माण से यह समय लगभग छह घंटे कम हो जाएगा और लोग नौ घंटे में अपनी यात्रा पूरी कर लेंगे। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से सुबह गोरखपुर से निकलने पर शाम तक सिलीगुड़ी पहुंच जाएंगे।

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे लिंक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। इसके लिए नया रूट तैयार करने की अनुमति हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक में दी गई है। इसके बाद इसपर काम शुरू कर दिया गया है।

ललित प्रताप पाल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed