{"_id":"62bc894c697735315209bf18","slug":"gorakhpur-salesman-sent-to-jail-for-taking-more-money-for-beer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बीयर के अधिक रुपये लेने पर सेल्समैन को जेल भेजा, सहजनवा पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बीयर के अधिक रुपये लेने पर सेल्समैन को जेल भेजा, सहजनवा पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्रवाई
Wed, 29 Jun 2022 10:48 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:48 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सहजनवां क्षेत्र के मिनवां में बीयर की दुकान के बारे में क्षेत्रीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की कि दुकान का सेल्समैन बीयर की एक बोतल पर प्रिंट रेट से अधिक मूल्य लेता है। इसके बाद आबकारी टीम ने फर्जी ग्राहक भेजकर सेल्समैन को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
बीयर की दुकान
- फोटो : iStock
विस्तार
सहजनवां के मिनवां में स्थित सरकारी बीयर की दुकान से प्रिंट से अधिक रुपये लेने पर सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को बुधवार को जेल भिजवा दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी की पहचान पीपीगंज के जंगल अगही निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सहजनवां क्षेत्र के मिनवां में देशी के साथ ही अंग्रेजी और बीयर की लाइसेंसी दुकान संचालित होती है। क्षेत्रीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की कि दुकान का सेल्समैन बीयर की एक बोतल पर प्रिंट रेट से अधिक मूल्य लेता है। मंगलवार की शाम को आबकारी निरीक्षक अरविंद सिंह अपनी टीम के साथ दुकान की कुछ दूरी पर खड़े हो गए।
विज्ञापन
टीम के एक सदस्य को दुकान से बीयर की एक बोतल लेने के लिए भेजा गया। बीयर पर डेढ़ सौ रुपये मूल्य अंकित होने के बाद भी सेल्समैन दस रुपया अधिक 160 रुपये लेने की जिद पर अड़ गया। सेल्समैन के अधिक मूल्य लेने की सूचना पर टीम दुकान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक की सूचना पर पुलिस ने मौके से सेल्समैन को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह की तहरीर पर बीयर की दुकान के सेल्समैन पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।