फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur's Charu Chaudhary becomes vice president of UP State Women's Commission

राज्य महिला आयोग:गोरखपुर की चारु बनीं उपाध्यक्ष,कहा-'सुरक्षा को लेकर चिंतिंत हैं महिलाएं,आत्मबल बढ़ाना लक्ष्य'

Wed, 04 Sep 2024 01:00 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 01:00 PM IST
सार

चारु चौधरी ने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में भ्रमण करूं और हर जगह ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनूं और समाधान कराऊं। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन को लेकर भी बहुत सारी योजनाएं चला रखी हैं, उसे बताकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur's Charu Chaudhary becomes vice president of UP State Women's Commission
मिठाई खिलाकर परिवार के लोगों ने चारु चौधरी को शुभकामनाएं दीं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनीं शिक्षाविद् एवं समाजसेवी चारू चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में रहेगा। कोलकाता में डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति चिंतित कर दिया है। हालांकि, यूपी में कानून व्यवस्था बहुत बेहतर है, फिर भी महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में चारू चौधरी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मेरी सास की प्राथमिकताओं को पूरा करने का अवसर मिला है।





 
Trending Videos

Gorakhpur's Charu Chaudhary becomes vice president of UP State Women's Commission
चारु चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रहते हुए वह प्रदेश के 68 जिलों में जाकर महिलाओं से मिलीं और उनके हक के लिए लड़ीं।

मेरी कोशिश रहेगी कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में भ्रमण करूं और हर जगह ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनूं और समाधान कराऊं। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन को लेकर भी बहुत सारी योजनाएं चला रखी हैं, उसे बताकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

महिलाओं की ओर से आने वाले सुझावों पर अमल कर उसे भी क्रिन्यावन में लाने की कोशिश होगी। चारू चौधरी इस समय पति और सास के साथ लखनऊ में हैं। मनोनयन की सूचना आते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed