फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur rto office

आज से ग्रामीण क्षेत्रों के ऑटो शहर के बाहर ही रोके जाएंगे

Fri, 25 Sep 2020 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur rto office
आज से ग्रामीण क्षेत्रों के ऑटो शहर के बाहर ही रोके जाएंगे
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में अब ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले ऑटो प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें शहर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। शहर में ग्रामीण क्षेत्रों के ऑटो या टेंपो पकड़े जाने पर चालान या बंदी की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने 25 सितंबर से सघन जांच अभियान चलाने की योजना तैयार की है।
कोरोना काल में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहर को जाम और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए परिवहन विभाग ने संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में कई अहम निर्णय लिए हैं। शहर में किसी भी ऑटो का नया परमिट जारी नहीं होगा। शहर की आबादी के हिसाब से विभाग ने हरे रंग वाले अधिकतम 3125 सीएनजी ऑटो को संचालित करने की अनुमति प्रदान की है। वर्तमान में 2800 ऑटो चल रहे हैं। जिस ऑटो की आयु पूरी हो चुकी है, उसकी जगह पर ही नया परमिट जारी किया जाएगा। शहर के आसपास वाले सेंटरों के लिए सीएनजी ऑटो का परमिट जारी होता रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र में भी आबादी के हिसाब से काले रंग वाले डीजल चालित टेंपो की संख्या पूरी हो चुकी है। ऐसे में टेंपो के भी नए परमिट नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के ऑटो के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। फिलहाल नए परमिट पर रोक है। आवश्यकतानुसार ही ऑटो या टेंपो के नए परमिट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनीता सिंह, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed