फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur : Rats nibbled the dead body kept in the mortuary

Gorakhpur : मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा, परिजन भड़के तो सीएमओ ने बनाई जांच समिति

Thu, 22 Sep 2022 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 06:06 AM IST
सार

Gorakhpur : जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे युवक के शव को रात भर चूहे कुतरते रहे, लेकिन किसी ने शव को डीप-फ्रीजर में रखने की जहमत नहीं उठाई। चूहों ने शव का चेहरा और नाक कुतर दिया था। बाद में परिजन आए और शव देखकर बदहवास हो गए। घटना से नाराज परिजनों ने प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
Gorakhpur : Rats nibbled the dead body kept in the mortuary
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : getty

विस्तार

जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे युवक के शव को रात भर चूहे कुतरते रहे, लेकिन किसी ने शव को डीप-फ्रीजर में रखने की जहमत नहीं उठाई। चूहों ने शव का चेहरा और नाक कुतर दिया था। बाद में परिजन आए और शव देखकर बदहवास हो गए। घटना से नाराज परिजनों ने प्रदर्शन भी किया। साथ ही सीएमओ को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। सीएमओ ने जांच कमेटी बनाकर दो दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पोस्ट- बड़गो के सेंदुली-बेंदुली गांव के सुमित गौड़ (21) और महबूब सिद्दीकी (20) दुर्गा पूजा के लिए प्रतिमा बैठाने की तैयारी कर रहे थे। जहां पंडाल लगना था, वहां बारिश का पानी भरा है। दोनों पानी निकालने के लिए मंगलवार को पिकप से पंपिंग सेट लेने गए थे। खोराबार थानाक्षेत्र के जगदीशपुर फोरलेन पर पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सुमित गौड़ और महबूब सिद्दीकी की मौत हो गई।
विज्ञापन


रात होने की वजह से दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए। बताया जा रहा है कि चूहों ने मंगलवार की रात ही सुमित के शव के चेहरे और नाक को कुतर डाले। बुधवार की सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम हाउस आए तो अवाक रह गए। परिजनों के मुताबिक, सुमित के शव के कई हिस्सों को कुतरा गया था। आरोप है कि डीप-फ्रीजर नहीं चल रहा था। अगर डीप-फ्रीजर में शव को रखा जाता तो यह हाल नहीं होता। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से घटना घटी है। इस मामले में लापरवाही करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय से लेकर जिला अस्पताल तक दौड़ते रहे परिजन
सामाजिक कार्यकर्ता शिवसागर चंद ने आरोप लगाया कि परिजन मामले की शिकायत लेकर जब सीएमओ कार्यालय पहुंचे तो वहां से जिला अस्पताल में शिकायत करने की बात कही गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां से बताया गया कि पोस्टमार्टम हाउस सीएमओ के अधीन है। ऐसी स्थिति में वहां शिकायत करिए। परिजन एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। लेकिन, किसी स्वास्थ्य कर्मी ने सही जानकारी नहीं दी। मीडिया में मामला आने के बाद परिजन सीएमओ से मिले, तब जाकर शिकायत दर्ज की गई          । 

सीएमओ ने दो एडिशनल सीएमओ के नेतृत्व में बनाई जांच कमेटी 
सीएमओ आशुतोष दुबे ने बताया कि दो युवकों के शव मोर्चरी में रखने की जानकारी मिली है। चूहों द्वारा शव कुतरने की बात परिजनों ने बताई है। मामला बेहद गंभीर है। इसके लिए एडिशनल सीएमओ डॉ. एके चौधरी और डॉ. नंद कुमार के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी को दो दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

दो डीप-फ्रीजर में एक खराब 
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में दो डीप-फ्रीजर रखे गए हैं। इनमें से एक डीप-फ्रीजर काफी दिनों से खराब है। इसकी जानकारी कर्मियों ने अधिकारियों को भी नहीं दी है। जब परिजन सीएमओ के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्होंने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से जानकारी ली, तो उन्हें बताया गया कि डीप-फ्रीजर सही है। जबकि, डीप-फ्रीजर खराब होने की वजह से सुमित का शव बाहर जमीन पर रखा गया था और महबूब का शव डीप-फ्रीजर में था।  

पहले भी शवों की हो चुकी है बेकद्री
जिले में शवों की बेकद्री का मामला कोई नया नहीं है। कई बार शवों को चूहों से लेकर जानवरों तक ने काट खाया है। नवंबर 2018 में झगहां के रहने वाले सपा नेता बेचन प्रसाद की मौत के बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी में उनका शव रखा गया था। शव को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था। चूहों ने शव को कुतर डाला था। जनवरी 2019 में काली मंदिर के रहने वाले विवेक कुमार के शव को भी चूहों ने कुतर डाला था। इसके अलावा लावारिस हालत में मिली एक युवक की लाश को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चीटियों ने काट डाला था। पिछले साल बीआरडी में एक व्यक्ति के शव को कुत्तों ने काट खाया था। 


शव को चूहों द्वारा कुतरने की जानकारी परिजनों ने दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो डॉक्टरों की कमेटी बना दी गई है। कमेटी दो दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
-डॉ आशुतोष कुमार दूबे, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed