फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur ranks second in the state in sterilization

नसबंदी में गोरखपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान, परिवार नियोजन में जिले को मिले हैं सात पुरस्कार

Wed, 26 Feb 2020 07:33 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Feb 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur ranks second in the state in sterilization
नसबंदी फाइल फोटो
परिवार नियोजन कार्यक्रमों में गोरखपुर को प्रदेश में सात पुरस्कार मिले हैं। नसबंदी में जिले को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। चार मार्च को लखनऊ में होने वाले एक समारोह में सीएमओ श्रीकांत तिवारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम पुरस्कार ग्रहण करेगी।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नंद कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष कुल पांच पुरस्कार प्राप्त हुए थे। इस बार वर्ष 2018-19 में 10448 नसबंदी के लिए राज्य स्तर पर जिले को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। हौसला साझेदारी योजना के तहत पुरुष नसबंदी श्रेणी में प्रकाश सर्जिकल के डॉ. एसपी शर्मा और मिनीलैप महिला नसबंदी की श्रेणी में सूर्या क्लिनिक की डॉ. अनामिका गुप्ता ने सूबे में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 के जुलाई माह में आयोजित विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के दौरान महिला नसबंदी में गोरखपुर मंडल को तीसरा स्थान हासिल हुआ है, जिसमें गोरखपुर जिले की अहम भूमिका रही है। इसी श्रेणी में पखवाड़े के दौरान जनपद को भी तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार नियोजन की अस्थायी विधि पीपीआईयूसीडी और अंतरा इंजेक्शन के प्रयोग के मामले में गोरखपुर को राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। सीएमओ ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के साथ पार्टनर संस्था उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट और पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल को बधाई दी है।


नसबंदी कराने पर पुरुषों को मिलते हैं 2000 रुपये
पुरुष नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों को 2000 रुपये जबकि महिला नसबंदी के लाभार्थियों को 1400 रुपये उनके खाते में भेजे जाते हैं। पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरक आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी को 300 रुपये जबकि महिला नसबंदी के लिए 200 रुपये दिये जाते हैं। पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित करने वाले गैर सरकारी व्यक्ति को भी 300 रुपये खाते में देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed