फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur rana hospital

राणा हॉस्पिटल पहुंची वैक्सीन, अब ट्रायल की तैयारी

Fri, 31 Jul 2020 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur rana hospital
राणा हॉस्पिटल पहुंची वैक्सीन, अब ट्रायल की तैयारी
विज्ञापन

गोरखपुर। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के सहयोग से भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन की 30 डोज ट्रायल के लिए राणा हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को पहुंच गई। अब अस्पताल में वालंटियरों का चयन किया जा रहा है। इसके लिए कुल 50 लोगों की जरूरत है। अभी तक 18 लोगों ने आवेदन किया है।
बता दें कि एक महीने पहले आईसीएमआर से सूचना आई थी कि देश के 12 सेंटरों पर इस स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल होगा, उसमें गोरखपुर का राणा हॉस्पिटल भी शामिल है। अस्पताल को तभी से वैक्सीन के मिलने का इंतजार था। अब वैक्सीन मिलने के बाद ट्रायल के लिए टीम तैयार की जा रही है। सहयोग के लिए वालंटियरों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अस्पताल के मैनेजर वेंकटेश ने बताया कि तीन-चार दिन में वालंटियरों का चयन कर लिया जाएगा। सारी तैयारी पूरी करने के बाद सप्ताह के अंदर ट्रायल शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में करीब एक महीने लग सकते हैं।
विज्ञापन

12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए वालंटियर
वालंटियरों का 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। वे हिंदी-अंग्रेजी में लिखना-पढ़ना जानते हों। चयन प्रक्रिया में उनसे वर्तमान या पूर्व में होने वाली बीमारियों के बारे में पूछा जाएगा। पूरी हिस्ट्री ली जाएगी, जिसके बाद उनका मेडिकल चेकअप होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ लोगों पर ट्रायल किया जाएगा
वैक्सीन के ट्रायल के लिए स्वस्थ लोगों की जरूरत है। जो लोग कोरोना संक्रमित नहीं होंगे और न उनके भीतर एंटीबॉडी बनी होगी, उन पर ही वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। वैक्सीन का डोज लेने के बाद 15 से 18 दिन जहां चाहें रह सकते हैं। इसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed