आने वाले दिनों में गोरखपुर जंक्शन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां रेल की पटरियों पर ट्रेनें दौड़ेंगी और ऊपर लोग बैठकर नाश्ता-भोजन करेंगे। यही नहीं, बच्चे खेलेंगे और बड़े खरीदारी भी करते नजर आएंगे।
Gorakhpur: पटरियों पर दौड़ेंगी ट्रेनें, ऊपर चलेगा फूड प्लाजा, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा गोरखपुर जंक्शन
Gorakhpur : आने वाले दिनों में गोरखपुर जंक्शन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां रेल की पटरियों पर ट्रेनें दौड़ेंगी और ऊपर लोग बैठकर नाश्ता-भोजन करेंगे। यही नहीं, बच्चे खेलेंगे और बड़े खरीदारी भी करते नजर आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह एजेंसी डिजाइन बनाकर रेलवे को देगी। रेलवे प्रशासन की योजना के मुताबिक पटरियों के ऊपर से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक रूफ प्लाजा बनेगा। यह दो से तीन मंजिला हो सकता है, जिसमें पहले तल पर फूड प्लाजा, वेटिंग लाउंज रहेगा। जबकि, ऊपरी तल पर रिटेल के लिए स्थान, कैफेटेरिया और बच्चों के खेलने का स्थान रहेगा।
बाहर से होगा प्रवेश, एस्केलेटर से प्लेटफॉर्म पर जाएंगे
रेलवे प्रशासन की योजना के मुताबिक रूफ प्लाजा और शापिंग मॉल में प्रवेश बाहर से होगा। साथ ही प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए भी गेट रहेगा। एस्केलेटर लगे रहेंगे, जिससे यात्री चाहेंगे तो वे आएंगे, जाएंगे।
धार्मिक व आध्यात्मिक पहचान भी दिखेगी
गोरखपुर जंक्शन का मुख्य द्वार और भवन भी खूबसूरत दिखेगा। अंग्रेजों के जमाने का भवन होने के चलते यह एतिहासिक है। इसलिए, भवन की डिजाइन में छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। लेकिन, धार्मिकता और आध्यात्मिकता की पहचान भी दिखेगी। गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस सहित अन्य महत्व वाले स्थानों का भी अक्स देखने को मिलेगा।
दूसरे छोर को भी विकसित करेंगे
रेलवे की योजना के मुताबिक गोरखपुर जंक्शन के दूसरे छोर को भी विकसित किया जाएगा। ताकि शहर के दोनों हिस्सों को रेलवे स्टेशन को जोड़ा जा सके। इसके लिए स्टेशन परिसर में बस, गाड़ियों के लिए जगह आरक्षित होगा।