{"_id":"67c015bf1adec8ee6605c448","slug":"gorakhpur-prostitution-case-nandini-reveals-secrets-search-for-six-middlemen-2025-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'फोटो दिखाकर तय करते थे रेट... कॉल करके बुलवाते थे लड़कियां'; नंदनी ने बिचौलियों को लेकर किए ये खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'फोटो दिखाकर तय करते थे रेट... कॉल करके बुलवाते थे लड़कियां'; नंदनी ने बिचौलियों को लेकर किए ये खुलासे
Thu, 27 Feb 2025 01:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:05 PM IST
सार
गोरखपुर के देह व्यापार मामले में पकड़ी गई नंदनी ने राज उगले हैं। अब पुलिस को छह बिचौलियों की तलाश है। पुलिस के अनुसार, बिचौलिया अनिरुद्ध और अन्य लोग जहां डिमांड पर लड़कियां पहुंचाते थे, दोनों तरफ से कमीशन लेते थे।
विज्ञापन
गोरखपुर में देह व्यापार प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के गोरखपुर में देह व्यापार प्रकरण में मंगलवार को देवरिया के सलेमपुर के मलहचक गांव की नंदनी पकड़ी गई। रामगढ़ताल थाना पुलिस की पूछताछ में उसने कई अहम राज उगले हैं। इसमें छह बिचौलियों के नाम सामने आए हैं, जो लड़कियों को होटल व फ्लैट तक ले जाते थे।
साथ ही अनिरुद्ध संपर्क में रहकर लोगों को लड़कियां उपलब्ध कराते थे। शहर के विभिन्न पॉश इलाके में उनकी अच्छी जान पहचान थी। बिचौलियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस अब उनकी तलाश में लग गई है।
पुलिस के अनुसार, बिचौलिया अनिरुद्ध और अन्य लोग जहां डिमांड पर लड़कियां पहुंचाते थे, दोनों तरफ से कमीशन लेते थे। अनिरुद्ध के देह व्यापार के नेटवर्क को पूरे शहर में फैलाने में बिचौलियों का बहुत बड़ा हाथ है।
विज्ञापन
बिचौलियों के मोबाइल फोन में 50 से अधिक लड़कियों के फोटो रहते थे। इनके रेट अलग-अलग थे। बिचौलिया लोगों को फोटो दिखाकर रेट तय करते थे, इसके बाद अनिरुद्ध ओझा को कॉल करके लड़कियां बुलवाते थे।

Trending Videos
कई लोगों को होटल भी मुहैया कराते थे। इसके लिए होटल संचालक से भी इनका कमीशन सेट था। वहीं नंदनी ने कुछ लड़कियों के नाम भी पुलिस को बताएं हैं। पुलिस कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटा रही है।
नंदनी के संपर्क में आए लोग परेशान
पुलिस के सूत्रों की मानें तो नंदनी के संपर्क में 40 से अधिक लोग आ चुके हैं। कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे सामाजिक डर से इस मामले में बयान देने से कतरा रहे हैं। उन्हें भी अब इस केस में फंसने का डर सता रहा है। पूछताछ से बचने के लिए वे अपनी तरफ से पैरवी भी करा रहे हैं।

इस मामले में पकड़ी गई रेशमा व नंदनी
रामगढ़ताल इलाके की किशोरी के लापता होने पर उसकी मां ने दो जनवरी को थाने में केस दर्ज कराया था। दो दिन बाद किशोरी खुद ही घर वापस आई और बताया कि उसके साथ शाहपुर के जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में दुष्कर्म की घटना हुई है।

नंदनी, रेशमा और मुस्कान का होगा एचआईवी टेस्ट
रामगढ़ताल थाना पुलिस ने नंदनी शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद मंगलवार को ही जेल भिजवा दिया था। जेल की महिला बैरक में नंदनी रखी गई है। इसी केस में जेल में रेशमा और मुस्कान पहले से बंद हैं। सूत्रों की मानें तो वहां पर पहले दिन रेशमा और नंदनी में बहस भी हुई।

दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रही थी। नंदनी मुस्कान के साथ रह रही है। मुस्कान ने ही दोनों को समझाया भी है। जेल के सूत्रों की मानें तो देह व्यापार में नाम जुड़ने की वजह से नंदनी, रेशमा और मुस्कान का एचआईवी टेस्ट भी कराया जाएगा।
देह व्यापार प्रकरण की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भी भिजवाया जा रहा है। इसमें छह बिचौलियों की तलाश चल रही है। अभिनव त्यागी, एसपी सिटी