गोरखपुर: पांच विभागों में पदोन्नति की तैयारी, ऑनलाइन सेंटर होंगे तय
रेलवे के अधिकारी नोडल रूम से मानीटरिंग करेंगे। परीक्षा का वीडियो फुटेज भी रेलवे के अधिकारी चेक करेंगे। परीक्षा में सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे में ग्रुप बी के पदों पर पदोन्नति के लिए अब रेलकर्मियों को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा देनी होगी। पांच विभागों में पदोन्नति की परीक्षा के लिए ऑनलाइन सेंटर निर्धारित किए जाने की तैयारी चल रही है। यह व्यवस्था लागू करने वाला पूर्वोत्तर रेलवे देश का पहला जोन होगा।
विभागीय पदोन्नति के लिए अब तक ऑफलाइन परीक्षा होती थी। इसमें पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने पर व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ऑॅनलाइन परीक्षा कैमरे की निगरानी में होगी। रेलवे के अधिकारी नोडल रूम से मानीटरिंग करेंगे। परीक्षा का वीडियो फुटेज भी रेलवे के अधिकारी चेक करेंगे। परीक्षा में सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे।
इन पदों पर होगी परीक्षा
- असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर (एओएम)
- असिस्टेंट इंजीनियर (एईएन)
- असिस्टेंट डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (एडीएमई)
- असिस्टेंट हेल्थ ऑफिसर (एएचओ)
- पर्सनल असिस्टेंट (पीएस) वन।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे देश का पहला जोन है जहां ग्रुप बी में प्रमोशन की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से ऑनलाइन कराई जाएगी। इससे पूरी प्रक्रिया आसान, पारदर्शी होगी।