{"_id":"612b74298ebc3e17096d124c","slug":"gorakhpur-police-responded-to-priyanka-gandhi-tweet-on-kajal-murder-case-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रियंका गांधी ने काजल हत्याकांड पर महिला सुरक्षा को लेकर उठाए थे सवाल, अब गोरखपुर पुलिस ने दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रियंका गांधी ने काजल हत्याकांड पर महिला सुरक्षा को लेकर उठाए थे सवाल, अब गोरखपुर पुलिस ने दिया ये जवाब
Sun, 29 Aug 2021 07:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 29 Aug 2021 07:50 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए गोरखपुर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किए थे। जिसका जवाब गोरखपुर पुलिस उसी पोस्ट में दिया है।
विज्ञापन
महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा के जगदीशपुर भलुआन निवासी राजू नयन सिंह की पुत्री काजल की हत्या की चर्चा पूरे देश में हो रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए गोरखपुर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किए थे। जिसका जवाब गोरखपुर पुलिस उसी पोस्ट में दिया है।
बता दें कि शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब "ठीक ठाक" बताया जाता है। लेकिन, आपके राज में अपराधियों को इतनी शक्ति क्यों मिली हुई है? क्यों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं?
इसके जवाब में 20 अगस्त को थाना गगहा क्षेत्र में हुई घटना में युवती की दुःखद मृत्यु पर हत्या की धारा की वृद्धि कर दो अभियुक्तों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। एडीशनल एसपी के नेतृत्व में 05 पुलिस टीमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दे रही है। प्रकरण में कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये था मामला...
20 अगस्त की रात राजू नयन सिंह के घर पर विजय प्रजापति अपने साथियों के साथ पहुंचा। पुराने लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने राजू नयन की पिटाई शुरू कर दी थी। पिता की पिटाई होता देख बेटी काजल ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे नाराज विजय ने काजल के पेट में गोली मार दी थी। लखनऊ में इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

दि0 20.8.2021 को थाना गगहा क्षेत्र में हुई घटना में युवती की दुःखद मृत्यु पर हत्या की धारा की वृद्धि कर दो अभियुक्तों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है Addl SP के नेतृत्व में 05 पुलिस टीमे अभियुक्तो की गिरफ़्तारी हेतु दबिश दे रही है। प्रकरण में कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगीविज्ञापन विज्ञापन— GORAKHPUR POLICE (@gorakhpurpolice) August 28, 2021